फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Paths of development opened in the colonies legalized in the city

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में वैध हुई कॉलोनियों में खुले विकास के रास्ते

Sun, 03 Mar 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 03 Mar 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Paths of development opened in the colonies legalized in the city
झज्जर। सरकार की ओर से अक्तूबर 2023 में अवैध से वैध की गई 32 काॅलोनियों में विकास के काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। नगर परिषद की तरफ से इन सभी 32 काॅलोनियों में 50 प्रतिशत विकास कार्यों के एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेज दिए गए हैं। पहले चरण में सरकार की तरफ से 25 प्रतिशत राशि मिलने की उम्मीद है। ऐसे में आने वाले दिनों में सरकार लगभग 8 से 10 करोड़ रुपये मंजूर कर सकती है।
विज्ञापन

बजट मंजूर होने के बाद टेंडर लगाकर विकास के काम कराए जाएंगे। सरकार ने प्रति एकड़ 7 लाख रुपये के हिसाब से राशि देने का निर्णय लिया है। शहर की 32 काॅलोनियों का लगभग 500 एकड़ एरिया वैध हुआ है। ऐसे में लगभग 35 करोड़ रुपये सरकार द्वारा दिए जाएंगे। पहले चरण में लगभग 25 प्रतिशत राशि मिली है। इसके बाद अलग-अलग चरण में राशि प्रदान की जाएगी। यहां बता दें कि वैध हुई 32 काॅलोनियों में विकास कार्यों को लेकर पिछले दिनों नगर परिषद हाउस की बैठक में भी प्रस्ताव पारित किया गया था ताकि विकास कार्यों को कराने में कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन



11 कालोनियों के मामले भी भेजे जाएंगे
शहर की 11 काॅलोनियों के प्रस्ताव भी जल्द ही नगर परिषद द्वारा मुख्यालय को भेजे जाएंगे। इन काॅलोनियों के सर्वे का काम पूरा हो चुका है और नगर परिषद हाउस की बैठक में प्रस्ताव भी पारित किया जा चुका है। इसके अलावा पांच काॅलोनियों को वैध करने के लिए मसौदा तैयार कर मुख्यालय पहले ही भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंटरलॉक टाइल की बनेंगी गलियां
शहर की 32 वैध काॅलोनियों में फिलहाल गलियां व नालियां बनाई जाएंगी। इन काॅलोनियों में गलियां इंटरलॉक टाइल की बनेंगी। सीसी की सड़कें इन काॅलोनियों में सीवरेज व पेयजल पाइप लाइन डलने के बाद बनाई जाएगी।

यह कॉलोनियां हुई वैध



सुभाष नगर काॅलोनी, तलाव काॅलोनी, देव नगर काॅलोनी, कृष्ण काॅलोनी, शिव काॅलोनी, कुलदीप काॅलोनी, माडल टाॅउन एंड सुभाष नगर, लाल सिंह-एक, लाल सिंह-दो, रामनगर काॅलोनी, कच्चा बाबरा रोड काॅलोनी, लाल सिंह पार्ट-थ्री, किला काॅलोनी पार्ट-एक व पार्ट-दो, आईएनए काॅलोनी, गाजी कमाल काॅलोनी, राधा स्वामी काॅलानी, भारत काॅलोनी, जयहिंद काॅलोनी, जटिया काॅलोनी, बेरी काॅलोनी, यादव काॅलोनी, विकास नगर काॅलोनी, नियर रेलवे काॅलोनी, भगत पूर्णमल काॅलोनी, देव नगर काॅलोनी पार्ट-दो, धांधु काॅलोनी पार्ट-दो, धांधु नगर पार्ट-वन, दुर्गा काॅलोनी, मारुति काॅलोनी पार्ट-दो, आफिसर काॅलोनी, पुजावा काॅलोनी शामिल हैं।


वर्जन
32 काॅलोनियों के एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय को भेज दिए गए हैं। इनमें विकास कार्यों को कराने के लिए प्रस्ताव भी पारित कर लिया गया है। 11 अन्य काॅलोनियों का प्रस्ताव पास किया गया है, जिसका सर्वे कराकर मुख्यालय को भेजा जाएगा।
- जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed