फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Patchwork of roads started in the city, people will get relief

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में शुरू हुआ सड़कों का पैचवर्क, लोगों को मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Patchwork of roads started in the city, people will get relief
26jjrp05- शहर के मेडिकल रोड पर सड़कों पर पैचवर्क करते कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। बारिश के दौरान शहर की टूटी मुख्य सड़कों को अब दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने टूटी सड़कों में बने गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया है। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
रविवार को भी पीडब्ल्यूडी की तरफ से शहर के बर्फखाना रोड पर बने गड्ढों को रोड़े और तारकोल से भरवाने का काम किया गया। आगामी एक-दो दिन में शहर की सभी सड़कों में बन गड्ढों को भरने का काम पूरा कर लिया जाएगा। शनिवार को यह काम शुरू किया गया था। रविवार को भी काम जारी रहा। सड़कों में बने गड्ढे भरने से आम जनता को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इस बार बारिश के दौरान पूरे जिले की सड़कों की हतालत खराब हो गई थी। सड़कों में बडे़-बडे़ गड्ढे बन गए थे। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शहर के बाहरी इलाकों के अलावा अंदर की सड़कों में भी गहरे गड्ढे बन गए थे। खास तौर पर छिकारा चौक से राव तुलाराम चौक के हालात सबसे ज्यादा खराब थे। अब गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया गया है जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से पहले भरने थे गड्ढे
इस साल सरकार ने बारिश शुरू हाेने से पहले ही सड़कों के गड्ढों को भरने के आदेश जारी किए थे लेकिन शहर के मुख्य मार्गों में जल निकासी नहीं हो सकी थी। ऐसे में अब मानसून के बाद इन गड्ढों को भरने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed