फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Panchayat officer arrested taking bribe

पंचायत अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Fri, 02 Apr 2021 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Panchayat officer arrested taking bribe
पंचायत अधिकारी आठ हजार रुपये रिश्वत लेते काबू
विज्ञापन

फोटो : 10,11
-झज्जर विजिलेंस विभाग की टीम ने की कार्रवाई
- एमपी माजरा गांव की सरपंच से विकास कार्यों की रिपोर्ट तैयार करने के लिए मांगे थे दो लाख रुपये
- महिला सरपंच के पति की शिकायत पर हुई कार्रवाई, रिश्वत की रकम टुकड़ों में लेने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। विकास कार्यों की रिपोर्ट तैयार करने को लेकर एक महिला सरपंच से दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने वाले सामाजिक शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी को झज्जर विजिलेंस विभाग की टीम ने 8 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इन दिनों बेरी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में कार्यरत है।
सामाजिक शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी सत्यवान पर आरोप है कि उसने बेरी खंड की एमपी माजरा गांव की महिला सरपंच की तरफ से कराए गए विकास कार्यों की रिपोर्ट उसके पक्ष में तैयार करने के लिए दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसकी काफी रकम शिकायतकर्ता उक्त आरोपी को कई टुकड़ों में दे भी चुका था। वीरवार को उसे रिश्वत की बाकी बची 8 हजार रुपये की रकम देनी थी। लेकिन उससे पहले शिकायतकर्ता ने विजिलेंस विभाग से संपर्क किया और विभाग ने आरोपी को रिश्वत की रकम के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार करने की योजना बनाई।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार बेरी के गांव एमपी माजरा गांव की महिला सरपंच डिंपल के पति दिनेश ने विजिलेंस विभाग को शिकायत दी थी कि उसने सरकार से मिली ग्रांट की एवज में गांव में करीब 60 लाख रुपये के विकास कार्य कराए हैं। इन विकास कार्यों में गलियों व चौपालों का निर्माण प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन्हीं विकास कार्यों के संबंध में आरोपी पंचायत अधिकारी सत्यवान ने उनके पक्ष में रिपोर्ट तैयार करने के लिए दो लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसमें से वह एक लाख बीस हजार रुपये की रकम कई टुकड़ों में पंचायत अधिकारी को दे भी चुका है। लेकिन अब उसे 8 हजार रुपये रिश्वत के और दिए जाने हैं। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस विभाग की टीम हरकत में आई और दिनेश को यह राशि देकर उसके पास भेजा गया। जब उसने पंचायत अधिकारी को राशि दी और विजिलेंस का इशारा किया तो टीम ने आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार को लगाया ड्यूटी मजिस्ट्रेट
जिला उपायुक्त ने मामले में झज्जर के तहसीलदार नरेंद्र दलाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। विजिलेंस विभाग के निरीक्षक जयनारायण के नेतृत्व में विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए योजना के अनुसार आरोपी को काबू किया। विजिलेंस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। टीम में एएसआई मनोज, हवलदार सतीश, सोमबीर व सुनील भी शामिल रहे।
वर्जन ::::
एमपी माजरा गांव की महिला सरपंच के पति की शिकायत पर एससीपीओ को रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
- जयनारायण, निरीक्षक, विजिलेंस विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed