फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Panchayat election

पंचायत चुनाव : 100 पुलिसकर्मियों ने निकाला फ्लैग मार्च

Tue, 05 Jan 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Tue, 05 Jan 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Panchayat election

पंचायत चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर पुलिस स्टेशनों व चौकियों में तैनात पुलिस कर्मियों ने क्षेत्र के अनेक गांवों में फ्लैग मार्च निकाला।

विज्ञापन


थाना सदर प्रभारी बिजेंद्र सिंह, थाना लाईनपार प्रभारी चंद्रवीर, अपराध शाखा प्रभारी सुमित कुमार के अलावा अन्य पुलिस अधिकारियों ने दर्जन भर से अधिक गांवों से होते हुए फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर को निकाला गया फ्लैग मार्च गांव जाखोदा बाईपास से होता हुआ गांव आसोदा, जसोरखेड़ी, खेड़ी जसोर, लुहारेहड़ी, कुलासी, कानोंदा, लडरावण, खैरपुर, मुकुंदपुर, बामनौली, परनाला सहित अन्य गांवों से निकला। इसमें 100 से अधिक पुलिसकर्मी थे। हथियारों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का लंबे काफिला गांवों से निकला। जिला पुलिस अधीक्षक के अनुसार चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे।

किसी भी स्थिति से निपटने के लिए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। संवेदनशील व अति संवेदनशील गांवों पर पुलिस की पूरी तरह से नजर रहेगी। यही नहीं सामान्य गांवों में भी चुनाव के दौरान पुलिस का पहरा रहेगा। हर लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।


बता दें कि बहादुरगढ़ ब्लाक में पंचायती राज चुनाव 10 जनवरी को हैं। ऐसे में चुनाव में किसी तरह की कोई हिंसा व अप्रिय घटना न हो इससे निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन मुस्तैद दिखाई दे रहा है।

जिन गांवों में चुनाव को लेकर पूर्व में घटनाएं हुई है वहां पर सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता करने के लिए रणनीति बनाई गई है। मतदान केंद्र के आसपास किसी को भी नहीं रहने दिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति  किसी तरह से हंगामा करता है या फिर चुनाव प्रक्रिया में दखल देता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed