फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Paleram said, BJP leaders hatched a conspiracy against me.

Jhajjar-Bahadurgarh News: पालेराम ने कहा, मेरे खिलाफ भाजपा नेताओं ने रची साजिश

Sun, 17 May 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 17 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Paleram said, BJP leaders hatched a conspiracy against me.
-फोटो 91 : शहर के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व राजपाल शर्मा व मौजूद अन्य। संव
बहादुरगढ़। नगर परिषद के वाइस चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद भाजपा नेता पालेराम शर्मा खुलकर मैदान में आ गए हैं। पालेराम ने भाजपा नेताओं पर ही कांग्रेस और इनेलो के साथ मिलकर साजिश रचने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि बहादुरगढ़ से भाजपा के पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने इस पूरी साजिश में अहम रोल निभाया है। भाजपा पार्षदों को उनके खिलाफ सुपारी दी गई और उसमें अहम किरदार नरेश कौशिक का रहा है। सुपारी से यहां मतलब पार्षदों की खरीद-फरोख्त से भी है।
विज्ञापन

कहा कि उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं को भी इस बारे में जानकारी दी थी लेकिन विरोधी पार्षदों को मनाने और मामले का हल निकालने के लिए किसी की ड्यूटी नहीं लगाई गई। पालेराम ने प्रधानमंत्री के नाम इस विषय पर चिट्ठी भी लिखी है। कहा कि कुछ भाजपा नेताओं ने झज्जर जिले में चेयरमैन हटाने की दुकान खोल रखी है और इसके लिए लेवा देवा का सिस्टम भी चला रखा है। वे शनिवार को शहर के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालेराम शर्मा ने कहा कि कुछ पार्षद ठेकेदारी कर रहे हैं। एक पार्षद ने तो रिसालों देवी ट्रस्ट के नाम पर करोड़ो का घोटाला किया है। वे इनके घोटालों में रोड़ा बने हुए थे। इसलिए भी उनको रास्ते से हटाया गया है। उन्होंने कहा कि उनको हटाने वाले 26 और साजिश रचने वाले सभी नेता अगला चुनाव हारेंगे, बमुश्किल कोई एक या दो ही जीत हासिल कर पाएंगे।
लाइनपार क्षेत्र के तो सभी पार्षदों के हारने की घोषणा भी कर दी है। मतलब ये है कि पालेराम पार्टी लाइन के साथ-साथ अपनी नई लाइन पर अंदरखाते चलते रहेंगे और उनका विरोध करने वालो के राजीनीतिक रास्तों में पहाड़ बनकर खड़े हो जाएंगे। शर्मा ने कहा कि ये लड़ाई मान सम्मान की है। ना उन्होंने भ्रष्टाचार किया है और ना ही कभी रिश्वत ली।

हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि कुछ पार्षदों ने समय-समय पर बच्चों की फीस और बढ़ते खर्चों के नाम पर कई तरह की बातें की थी लेकिन उन्होंने पार्षदों को हमेशा यही कहा कि पार्षदी और राजनीति सेवा के लिए है। इसलिए राजनीति के लिए अपना काम मत छोड़ना क्योंकि उनका जीवन उनके काम से चलेगा न कि दलाली और रिश्वत से। फिलहाल विरोधी नेता और पार्षद जश्न मना रहे हैं तो हारे हुए पालेराम अगली लड़ाई की तैयारी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed