{"_id":"626043d0f2e177187f05ee06","slug":"pakoda-chowk-traffic-will-be-disrupted-for-15-days-bahadurgarh-news-rtk644446880","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकोड़ा चौक: 15 दिन बाधित रहेगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकोड़ा चौक: 15 दिन बाधित रहेगा यातायात
विज्ञापन
बहादुरगढ़। केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत शहर के मेन बाजार से नाहरा-नाहरी रोड व नजफगढ़ रोड से परनाला रोड तक ट्रेंचलेस तकनीक से मेन सीवर लाइन जोड़ी जाएगी। इसके लिए मेन दिल्ली-रोहतक रोड को क्रास करके ये लाइन जोड़ी जाएगी। इसके लिए कुछ चुनिंदा जगह खुदाई का काम बुधवार से शुरू हो गया। यह काम करने के लिए पकोड़ा चौक पर नाहरा नोहरी रोड को बड़े वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। इसलिए इस चौक में करीब 15 दिन तक यातायात व्यवस्था बाधित रहने की संभावना है।
पकोड़ा चौक में गहरी भूमिगत सीवर लाइन ट्रेंचलेस तकनीक से जोड़ने के लिए नगर परिषद ने मेट्रो प्रशासन से भी अनुमति ली है। यह काम 15 दिनों में पूरा होने की संभावना है। इसके बाद अमृत योजना के तहत सीवर की मेन लाइन बिछाने और उसे जोड़ने का काम भी पूरा हो जाएगा। यहां करीब तीन फुट चौड़ी सीवर की मेन लाइन जोड़ने का काम चल रहा है। नाहरा-नाहरी मोड़ पर बेरिकेड लगाकर गड्ढा खोद दिया गया है। इस कारण यहां पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिर्फ 10-12 फुट चौड़ा रास्ता रहने के कारण वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है। सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर परिषद के जेई दलबीर देशवाल ने बताया कि नाहरा-नाहरी रोड की सीवर लाइन को रोहतक-दिल्ली रोड से ट्रेंचलेस तकनीक से क्रासिंग कराकर मेन बाजार की लाइन से जोड़ा जाएगा। इसी तरह परनाला रोड की सीवर लाइन को नजफगढ़ रोड पर बिछाई गई सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। ये दोनों मेन लाइन जुड़ जाने के बाद यहां का सीवेज नजफगढ़ रोड पर झाड़ोदा बॉर्डर के पास बने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में छोड़ा जाएगा, ताकि उसे ट्रीट होने के बाद मुंगेशपुर ड्रेन में डाला जा सके।
निर्माण कार्य के दौरान आमजन को परेशानी से बचाने के लिए नाहरा नाहरी रोड से आने-जाने वाले बड़े वाहनों का प्रवेश प्रभावित रहेगा। यहां सीवर लाइन के बड़े पाइप को सड़क पर डालकर अवरोधक बनाए गए हैं। साथ में गहरी खुदाई कार्य संबंधित बोर्ड भी लगाया है ताकि वाहन चालकों को दूर से ही पता चल सके कि उक्त मार्ग के हिस्से में सीवर लाइन डालने का कार्य हो रहा है। नाहरा-नाहरी रोड पर वेस्ट जुआं ड्रेन के चौराहे के पास मॉडल टाउन एरिया के पास अवरोधक लगाए हैं। दिल्ली-रोहतक रोड के साथ लगते नाहरा-नाहरी मोड़ के पास भी संकेतक दिए हैं। बुधवार को दुपहिया वाहन, कार, ऑटो आदि छोटे वाहन तो यहां से निकलते रहे मगर खुदाई कार्य तेज होगा तो आवागमन में परेशानी बढ़ सकती है। यहां से बड़े वाहनों का आवागमन रोकने के लिए यातायात पुलिस की भी मदद ली जा रही है और उन्हें दूसरे रास्तों से निकाला जा रहा है।