फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Overload Truck, Hindi News, Civic Amenities, Bahadurgarh

इंट्री बैन होने के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहे भारी वाहन

Tue, 01 Mar 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो /अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Tue, 01 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Overload Truck, Hindi News, Civic Amenities, Bahadurgarh

भले ही ट्रैफिक पुलिस की ओर से सुबह-शाम के वक्त कामर्शियल व हैवी व्हीकलों की शहर के अंदर से इंट्री बंद की हो लेकिन इस पर कहीं कोई अमल नहीं हो रहा। ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में ही भीड़भाड़ वाले स्थानों से चालक ओवर लोड वाहनों को निकालने में गुरेज नहीं कर रहे। जिससे पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगा है।

विज्ञापन

तीन दिन पहले ट्रैफिक एसएचओ ने प्रशासनिक आदेशों का हवाला देते हुए अनेक कामर्शियल व हैवी व्हीकलों की सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे व शाम के 4 से 6 बजे तक इंट्री पर बैन को लेकर सख्ती बरती थी। उन्होंने अपनी टीम के साथ झज्जर मोड़ के आसपास से अनेक वाहनों को आउटर एरिया से निकलवाया था।

विज्ञापन

एसएचओ सुखबीर सिंह का कहना था कि दिन के समय भीड़भाड़ अधिक रहती है। ऐसे में किसी तरह का कोई हादसा न हो और जाम की स्थिति न बनें इसको ध्यान रखते हुए सुबह के साढ़े सात से लेकर दोपहर के 12 बजे तक कामर्शियल व हैवी व्हीकलों की शहर से इंट्री बंद की हुई है। उन्हें 12 से लेकर शाम के 4 बजे तक यहां से निकलने की छूट ट्रैफिक पुलिस की ओर से दी हुई है, लेकिन जिस समय प्रतिबंध रहता है उसी दौरान कई बड़े व ओवर लोड व्हीकल यहां से बेरोक-टोक निकलते दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों की पालना व ट्रैफिक को सुचारु बनाए रखने के लिए झज्जर मोड़ पर ट्रैफिक पुलिस के कई जवान भी तैनात किए हुए हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी में ही हैवी व्हीकल गुजर रहे हैं।


क्या कहते हैं एसएचओ

सभी चालकों से आह्वान किया गया है कि वे प्रतिबंध समय में अपने वाहनों को शहर के अंदर से न निकालें। यदि किसी ने मनमानी की तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। सभी प्वाइंटों पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी सख्त हिदायत दी हुई है कि वे इसको लेकर ध्यान रखें। प्रतिबंधित तय समय में किसी को इंट्री न करनें दें। 

सुखबीर सिंह, ट्रैफिक एसएचओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed