फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Overcome 14 in violation of lockdown

लॉकडाउन का उल्लंघन करते 14 काबू

Thu, 20 May 2021 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Overcome 14 in violation of lockdown
झज्जर। कोरोना महामारी संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जिले में महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के नियमों का पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें जिले में मुस्तैदी से तैनात हैं। लॉकडाउन के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 14 आरोपियों को काबू किया गया। इनमें से चार आरोपियों को लॉकडाउन में प्रतिबंध के दौरान अवैध रूप सेेे शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। इनसे 141 बोतल शराब बरामद की है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर महिला पुलिस थाना झज्जर की एक टीम ने आरोपी तकदीर निवासी बिरधाना, आसौदा पुलिस थाने की टीम ने विजय को गांव रोहद से, थाना बेरी की एक टीम ने एक आरोपी रोहित निवासी दुबलधन को लॉकडाउन के नियमों की अवहेलना करने पर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

- लॉकडाउन में दुकान खोलने वाले दो दुकानदार काबू
पुलिस की टीम बाजार का निरीक्षण करने गई तो उस समय दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोली हुई थी। शहर पुलिस थाना झज्जर की दो अलग-अलग टीमों ने दो आरोपियों रोहित व विपिन को, झज्जर को अलग-अलग स्थानों पर स्थित अपनी परचून की दुकान में खोलकर नियमों की अवहेलना करते काबू किया गया। थाना दुजाना की एक टीम ने एक आरोपी डालकिशन निवासी झज्जर को नियमों की अवहेलना करते गांव गुड्डा के से काबू किया। वहीं पुलिस चौकी डीघल की एक टीम ने एक आरोपी विकास को गांव डीघल में अपनी किराना स्टोर की दुकान खोलकर नियमों की अवहेलना करते काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अवैध रूप से शराब बेचते काबू
पुुलिस थाना लाइनपार बहादुरगढ़ की एक टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब बेचते एक आरोपी हरिश्चंद्र उर्फ चंदा को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से मौका पर 100 पव्वे देसी शराब बरामद हुई। आरोपी को लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते नाहरा नाहरी रोड के क्षेत्र से काबू किया गया। वहीं थाना सदर बहादुरगढ़ की दो अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों आशीष व मोनू को नियमों की अवहेलना करते अलग-अलग स्थानों से काबू किया है। थाना सैक्टर 06 बहादुरगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब बेचते तीन आरोपियों को काबू किया। पटेल नगर रोड बहादुरगढ़ से पकड़े गए तीनों आरोपियों अशोक निवासी डीघल, कमलेश निवासी मैनपुरी यूपी व पंकज निवासी औरया यूपी के कब्जे से मौका पर बेचने के लिए रखी हुई 66 बोतल बीयर, 51 बोतल अंग्रेजी और 16 बोतल देशी शराब बरामद की गई।

पुलिस चौकी दुलीना की एक टीम ने एक आरोपी मोहित को लॉकडाउन के नियमों की अवहेलना करते चौकी क्षेत्र से काबू किया है। अलग-अलग स्थान से पकड़े गए उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित क्षेत्र के थाना में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए।
लॉकडाउन के दौरान पुलिस की अपराधिक तत्वों पर विशेष तौर से नजर रखी जा रही है। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
- राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed