फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Orphanage and old age ashram will be built in Bahadurgarh

बहादुरगढ़ में बनेगा अनाथ आश्रम और वृद्ध आश्रम

Sat, 26 Mar 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Orphanage and old age ashram will be built in Bahadurgarh
बहादुरगढ़। शहर में बादली रोड स्थित डीआईजी कॉलोनी में जनसेवा संस्थान रोहतक की बहादुरगढ़ शाखा की ओर से अनाथ आश्रम व वृद्ध आश्रम बनाया जाएगा। भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास 27 मार्च को नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता कर्मबीर राठी करेंगे। यह जानकारी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी परमानंद महाराज ने शुक्रवार को पुरानी कोर्ट के निकट आयोजित प्रेसवार्ता में दी। इस मौके पर पूर्व विधायक नरेश कौशिक व समाजसेवी राधेश्याम काबरा भी मौजूद थे।
विज्ञापन

जनसेवा संस्थान की ओर से बनने वाला अनाथ आश्रम खासतौर से मानसिक दिव्यांगों के लिए होगा। भूमि पूजन व शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि कर्मबीर राठी के अलावा रामा भारती स्कूल की चेयरपर्सन कुसुम आनंद गुप्ता विशिष्ट अतिथि होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एचएल सिटी निदेशक सुंदरलाल जून करेंगे। स्वामी परमानंद ने कहा कि अनाथ आश्रम में लावारिस, पीड़ित, मंदबुद्धि, घायल व्यक्तियों की सेवा की जाएगी। वर्तमान में संस्थान द्वारा सात आश्रम चलाए जा रहे हैं और तीन निर्माणाधीन हैं। वर्तमान में 750 से अधिक निवासी निशुल्क सुविधाएं ले रहे हैं। समाजसेवी रमेश राठी ने कहा कि लंबे समय से मांग थी कि बहादुरगढ़ में आश्रम बनना चाहिए। ताकि बेसहारा लोगों को छत मिल सके। इसीलिए ये प्रयास किए जा रहे हैं। अब बेसहारा लोगों का आश्रम सहारा बनेगा। उन्होंने कहा कि स्वामी परमानंद महाराज के सान्निध्य में इस सेवा प्रकल्प को चलाया जाएगा। रमेश राठी ने कहा कि मानवता की सेवा के लिए सभी लोग कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, कपिल कुच्छल, कुष्ण चावला, पूर्व पार्षद राजेश तंवर, मनोनीत पार्षद पालेराम शर्मा, पूर्व पार्षद हरिमोहन धाकरे, पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, विनोद कुमार, अनिल भारतीय, सतीश शर्मा, जोंटी, विकास पांडे, कृष्ण कौशिक, संजय गुप्ता, मुकेश भारद्वाज, मनमोहित गुप्ता, तरुण कुमार, नवीन देशवाल, अमित आर्य, हेमचंद्र व जगबीर रूहिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed