फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Orange alert for dense fog today and tomorrow

Jhajjar-Bahadurgarh News: आज और कल घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

Fri, 20 Dec 2024 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 20 Dec 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Orange alert for dense fog today and tomorrow
बहादुरगढ़। सर्दी का कहर लगातार बढ़ रहा है। सुबह और शाम के बाद अब दोपहर में भी ठंडक हो रही है। वीरवार को दिनभर धूप भी हल्की रही। इसके कारण लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ा। सुबह और शाम के समय शहर की सड़कों पर लोग अलाव सेंक रहे हैं। वहीं मौसम विभाग की ओर से 20 और 21 दिसंबर को घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

कोहर को लेकर इस सीजन में पहली बार यह अलर्ट किया गया है। दोनों दिन घने से अति घना कोहरा होने की संभावना है। यानी क्षेत्र में सड़कों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह सकती है। इसके साथ ही 21 दिसंबर के बाद ठंड और अधिक बढ़ जाएगी। वीरवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बुधवार को क्षेत्र में घना कोहरा रहा था। वहीं वीरवार को सुबह के समय हल्का कोहरा छाया। दिनभर क्षेत्र में स्मॉग छाया रहा। हवा में नमी का स्तर 49 से 100 प्रतिशत तक रहा। पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को घना कोहरा रहेगा। क्षेत्र में खुले स्थानों पर अति घना कोहरा भी रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या पड़ेगा असर
-सड़कों, रेलवे रूट पर इसका असर ज्यादा रहेगा।

-घने कोहरे वाली जगहों पर पावर लाइन में ट्रिपिंग हो सकती है।

-प्रदूषण ज्यादा खतरनाक होता है।

-आंखों में जलन या खुजली हो सकती है।



घने कोहरे में गाड़ी चलाते वक्त ये करें

1. ओवर स्पीडिंग न करें : कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो जाती है। ऐसे में अगर आपकी रफ्तार ज्यादा तेज रही और आगे जा रही कोई गाड़ी आपको नजर नहीं आई तो एक्सिडेंट हो सकता है।

2. फॉग लैंप का इस्तेमाल करें : कई लोगों की गाड़ियों में फॉग लैंप नहीं लगे होते हैं, जबकि कोहरे में ये विजिबिलिटी बढ़ाते हैं। आगे पीछे जा रही गाड़ियों की दूरी का अंदाजा लगाना आसान हो जाता है।

3. इंडिकेटर ऑन रखें : इससे कोहरे में आपको अपनी या दूसरों की गाड़ियों को लोकेट कर पाने में आसानी होती है। खासकर जब किसी वजह से गाड़ी सड़क किनारे रुकी हो, तब उसे जरूर ऑन रखें।

4. डिफॉगर ऑन रखें : ठंड के मौसम में गाड़ी के अंदर और बाहर का तापमान अलग-अलग रहने से विंड स्क्रीन पर धुंध तुरंत जमने लगती है। इससे विजिबिलिटी कम होती है। डिफॉगर धुंध जमने से रोकता है।


5. आगे चल रही गाड़ी से दूरी बनाकर रखें : कोहरे में गाड़ियां नजर नहीं आती। अगर किसी ने ब्रेक लगा दिया तो आपको संभलने का भी समय नहीं मिलेगा। दूरी से बचाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed