फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Opposition of the team that went to break the illegal colony in village Issarhedi

गांव ईस्सरहेड़ी में अवैध कॉलोनी तोडने गई टीम का विरोध

Fri, 19 Aug 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Opposition of the team that went to break the illegal colony in village Issarhedi
जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की ओर से गांव ईस्सरहेड़ी में आधा एकड़ जमीन में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। डीटीपी की टीम ने जेसीबी की मदद से एक कमरा, तीन चहारदिवारी और 15 डीपीसी तोड़ दी। लोगों ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। कुछ महिलाएं तो जेसीबी के आगे खड़ी हो गईं, मगर भारी पुलिस बल के आगे उनकी एक न चली। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने की चेतावनी दी तो महिलाएं जेसीबी के आगे से हट गई और कुछ ही देर में डीटीपी की टीम ने पूरी कालोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई को को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों में होने वाले निर्माणों के खिलाफ डीटीपी की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है मगर प्रापर्टी डीलर अवैध कालोनियों में प्लॉट काटने से बाज नहीं आ रहे। डीलर आमजन को बरगलाकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट बेच देते हैं और फिर उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही कॉलोनियों में डीटीपी तरफ से कार्रवाई की गई। ईस्सरहेड़ी गांव में करीब आधा एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ कार्रवाई वीरवार को की गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार श्रीनिवास के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की और कुछ ही देर में एक कमरा, तीन चहारदिवारी व 15 डीपीसी को उखाड़ दिया।
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियों में किसी को भी प्लॉट नहीं खरीदना चाहिए। कहीं भी दस्तावेजों की जांच-पड़ताल किए बिना जमीन न खरीदें। विभाग की ओर से अवैध कालोनियों में लगातार तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी। इससे आमजन को ही नुकसान उठाना पड़ेगा। इससे बेहतर है कि वह प्रशासन से जांचने के बाद ही जमीन खरीदें। बहादुरगढ़ में अनेक स्थानों पर लगातार अवैध कॉलोनियों पनप रही हैं। उनके खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जेपी खासा, डीटीपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed