फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Operators should install CCTV cameras at medical stores

Jhajjar-Bahadurgarh News: मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं संचालक

Sat, 02 Mar 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 02 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Operators should install CCTV cameras at medical stores
झज्जर। डीसी शक्ति सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय नार्को समन्वय (एनसीओआरडी) समिति की समीक्षा बैठक में बताया कि जिले से नशे की बुराई को जड़ से मिटाने के लिए प्रशासन ठोस रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन

पुलिस व अन्य अधिकारियों के साथ मंथन करने के बाद डीसी ने नशे की लत से समाज को दूर रखने के लिए अहम निर्देश देते हुए नशीले पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि जिन मेडिकल स्टोर संचालकों ने अभी तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए हैं, उनके खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नियमित रूप से मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण करने की सख्त हिदायत दी है ताकि उनके स्टाफ में कोई नशीले पदार्थ होने पर कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा प्रत्येक क्षेत्र में नशे के आदी हो चुके लोगों की सूची तैयार की जाएगी व साथ ही जो लोग नशा की लत को छोड़ चुके हैं उनकी सूची भी तैयार की जाएगी। डीसी ने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस सख्ती के साथ कार्रवाई करे। डीसी ने बैठक के दौरान कहा कि नशा मुक्ति केंद्रों में नशा मुक्ति के लिए दाखिल हुए व्यक्तियों का रिकॉर्ड प्राप्त किया जाए तथा चेक किया जाए कि व्यक्ति नशे के आदी हैं या नहीं। जेल में बंद नशे के आदी अपराधियों की काउंसलिंग करवाते हुए उन्हें नशे के दुष्परिणामों से अवगत करवाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि नशे को समाज से पूरी तरह खत्म करने की दिशा में सरकार के दिशा-निर्देशों पर जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है और निरंतर बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed