फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Online registration for admission in MA till July 28

Jhajjar-Bahadurgarh News: एमए में दाखिला के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 28 जुलाई तक

Sat, 26 Jul 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 26 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Online registration for admission in MA till July 28
बादली। स्नातकोत्तर में दाखिला प्रक्रिया के तहत स्नातकोत्तर कक्षाओं (पीजी) में मात्र 15 ऑनलाइन पंजीकरण हुए हैं। इस बार पंजीकरण प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। पंजीकरण के बाद 31 जुलाई को पहली लिस्ट लगाई जाएगी जबकि 5 अगस्त को ओपन काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन

चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य आनंद कादयान ने बताया कि महाविद्यालय में पीजी कक्षाओं के संदर्भ में पंजीकरण की सुविधा निशुल्क प्रदान की जा रही है। पीजी कक्षाओं में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्र संबंधित साइट पर स्वयं भी पंजीकरण करवा सकते हैं। अगर किसी भी छात्र को कोई पंजीकरण से संबंधित कोई समस्या आती है तो वे महाविद्यालय में आकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं। महाविद्यालय में भूगोल में 30, हिंदी में 60, इतिहास में 60 और अंग्रेजी में 60 सीटें निर्धारित हैं।
विज्ञापन

पंजीकरण की धीमी प्रक्रिया पर बताया है कि इस बार बहादुरगढ़ और झज्जर के राजकीय महाविद्यालयों में कुछ विषय शुरू हुए हैं, जिसके चलते छात्रों ने शहरों की ओर रूख किया है। पहले बादली में ही भूगोल विषय से एमए होती थी, जिसके चलते छात्रों का दाखिला भी ज्यादा होता था। अभी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में तेजी भी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश छात्र अंतिम दिनों में दाखिला के लिए रजिस्ट्रेशन कराते हैं। ग्रामीण में धीरपाल काॅलेज एममात्र संस्थान है। जहां ग्रामीण युवाओं को एमए में दाखिला लेने का मौका मिलता है। दाखिला प्रक्रिया स्नातक के नंबरों के आधार पर होगा। मीडिया प्रभारी पूनम रानी ने बताया कि विषयवार छात्रों का दाखिला मिलेगा। फिलहाल कॉलेज में 4 विषय हैं, जिनमें छात्र स्नातकोत्तर में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed