फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Online registration for admission in MA has started

Jhajjar-Bahadurgarh News: एमए में दाखिला के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Online registration for admission in MA has started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर में दाखिला प्रक्रिया के तहत स्नातकोत्तर कक्षाओं (पीजी) में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया जारी है। आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन होगा। महाविद्यालय प्राचार्य आनंद कादयान ने बताया कि महाविद्यालय में पीजी कक्षाओं के संदर्भ में रजिस्ट्रेशन की सुविधा निशुल्क प्रदान की जा रही है। पीजी कक्षाओं में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्र संबंधित साइट पर स्वयं भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं अगर किसी भी छात्र को कोई रजिस्ट्रेशन से संबंधित कोई समस्या आती है तो वे महाविद्यालय में आकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते है। महाविद्यालय में भूगोल में 40, हिंदी में 40, इतिहास में 40 और अंग्रेजी में 40 सीटें निर्धारित हैं। दाखिला प्रक्रिया स्नातक के नंबरों के आधार पर होगा। मीडिया प्रभारी पूनम रानी ने बताया कि विषयवार छात्रों का दाखिला मिलेगा। फिलहाल कालेज में 4 विषय है, जिनमें छात्र स्नातकोत्तर में दाखिला ले सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed