{"_id":"62321ca78888cb1fb911f7c7","slug":"online-fraud-of-thousands-from-shopkeeper-jhjhar-news-rtk6412273146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार से हजारों की ऑनलाइन ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार से हजारों की ऑनलाइन ठगी
विज्ञापन
झज्जर। शहर की पालिका बाजार में एक दुकानदार से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार पवन कुमार ने बताया कि जनरल स्टोर पालिका बाजार की दुकान पर दो ग्राहक आए। उन्होंने एक 11 हजार की और 51 सौ रुपये की नई माला और 20 रुपये की नई गड्डी खरीदी। उसके बाद ग्राहक ने पेटीएम से पैसे डाले। जो कि व्यापारी के मोबाइल में पेटीएम में पैसे आने का मैसेज साफ दिख रहा था। उसके थोड़ी देर बाद पेटीएम से पैसे व्यापारी के मोबाइल से गायब हो गए। दुकानदार ने 1930 पर शिकायत दर्ज करा दी है। व्यापार मंडल की ओर से सभी व्यापारियों को चेतावनी दी गई कि जब तक खाते में पैसे हैं ना आए, दुकानदार किसी को समान न दें। अन्यथा जो भी आर्थिक नुकसान होगा वह दुकानदार को स्वयं ही भुगतना पड़ेगा। कुछ दिनों से ऑनलाइन ठगी व हेराफेरी की बहुत शिकायतें पुलिस को मिल रही हैं। हालांकि कुछ दिन पहले ही एसपी ने भी जिलावासियों से ऑनलाइन ठगी से बचने की अपील की थी। गाइडलाइन भी जारी की गई थी, लेकिन शातिर ठग किसी न किसी को अपना शिकार बनाते रहते हैं।
वर्जन
व्यापारियों को पेमेंट लेते समय विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। यदि ग्राहक ऑनलाइन पेमेंट करता है तो पहले अपने खाते में पेमेंट को चेक करें। व्यापारी, दुकानदान सावधान रहें। ऑनलाइन ठगी हो जाती है, तो उसी समय शिकायत दर्ज कराएं। -राकेश अरोड़ा, प्रधान व्यापार मंडल, झज्जर।
विज्ञापन
वर्जन
व्यापारियों को पेमेंट लेते समय विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। यदि ग्राहक ऑनलाइन पेमेंट करता है तो पहले अपने खाते में पेमेंट को चेक करें। व्यापारी, दुकानदान सावधान रहें। ऑनलाइन ठगी हो जाती है, तो उसी समय शिकायत दर्ज कराएं। -राकेश अरोड़ा, प्रधान व्यापार मंडल, झज्जर।
विज्ञापन