{"_id":"62362e8b8a12bf0e2004606a","slug":"online-fraud-of-one-lakh-42-thousand-from-merchant-jhjhar-news-rtk641493968","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से एक लाख 42 हजार की ऑनलाइन ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी से एक लाख 42 हजार की ऑनलाइन ठगी
विज्ञापन
झज्जर। शहर के पुराने बस स्टैंड के सामने एक व्यापारी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया । व्यापारी के खाते से करीब 142000 रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
व्यापारी कुलदीप ने बताया कि 4 फरवरी से 1800 रुपये खाते से निकल जा रहे हैं। जिसका मैसेज भी पीड़ित कुलदीप के मोबाइल फोन में नहीं आ रहा था। बैंक से स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला कि प्रतिदिन दो से तीन बार 1800 रुपये खाते से ऑनलाइन निकल रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि अब तक 142000 रुपये उसके खाते से गायब हो चुके हैं। कुलदीप डिश एयरटेल के डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर काम करता हैं। उन्होंने शनिवार को शहर के पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने बताया कि एसपी से ऑनलाइन ठगी को रोकने के लिए गुहार लगाने के लिए जाएंगे। कहा कि दुकानदारों को भी सावधान रहने की आवश्यकता है।
वहीं शहर थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों को ऑनलाइन ठगी करने वालों से सावधान रहने की जरूरत है।