फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Online classes will be held from 8.30 am to 12.30 pm

सुबह साढे़ आठ से दोपहर साढ़े बजे 12 तक लगेंगी ऑनलाइन कक्षाएं

Tue, 22 Jun 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Online classes will be held from 8.30 am to 12.30 pm
शहर का राजकीय वरिषठ माध्यमिक विद्यालय। - फोटो : Jhjhar
झज्जर। प्रदेश सरकार ने अनलॉक की दिशा में आगे बढ़ते हुए शिक्षा को ट्रैक पर लाना शुरू कर दिया है। इसके तहत मंगलवार को सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन

ऑनलाइन एजुकेशन के जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुदर्शन पुनिया ने बताया कि निदेशालय के आदेशानुसार अब सुबह 8:30 बजे से दोपहर बाद 12:30 बजे तक स्टाफ के लिए स्कूल खुलेंगे और ऑनलाइन कक्षाएं लगेंगी। स्कूलों के समय में बदलाव मुख्यमंत्री दूरवर्ती शिक्षा कार्यक्रम के मद्देनजर किया गया है। शिक्षा निदेशालय ने इस पर अमल करने के लिए सभी जिला शिक्षा, मौलिक शिक्षा, खंड शिक्षा, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों, स्कूल मुखिया व प्रभारियों को पत्र लिखा है। यह आदेश 22 जून से ही लागू माने जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा सभी शिक्षक अपने स्कूल मुखिया के मार्गदर्शन में दाखिला व अन्य सभी कार्य स्कूल प्रबंधन समिति की सहायता से पूरा करेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने यह भी निर्णय लिया है कि अवसर मोबाइल एप, जियो टीवी मोबाइल एप व दिल्ली दूरदर्शन के ई-विद्या चैनल पर पहली से 12वीं तक के प्रसारित होने वाले कार्यक्रम और एजुसेट पर कक्षा व विषयवार प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का अवलोकन भी शिक्षक करेंगे। इसके बाद वे अपनी कक्षा के बच्चों को विषयवार दिशा निर्देश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में स्टाफ के लिए लागू रोस्टर प्रणाली भी खत्म कर दी है। अब सभी शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को स्कूल आना होगा। दिव्यांग, गर्भवती महिला व गंभीर बीमारियों से पीड़ित स्टाफ को भी कोई छूट नहीं मिलेगी। उन्हें भी स्कूलों में उपस्थित होने का निर्देश जारी कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी बीपी राणा ने बताया कि शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाई के अलावा राजकीय स्कूलों में बच्चों का दाखिला 10 प्रतिशत तक बढ़ाना होगा। इसके लिए शिक्षक अपने-अपने क्षेत्र के गणमान्य लोगों व बच्चों के अभिभावकों से संपर्क करेंगे व आसपास के क्षेत्र का सर्वे करेंगे और इसका रिकॉर्ड रखेंगे। उनसे आग्रह किया जाएगा कि अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिल करवाएं।

अभिभावकों को बच्चे का दाखिला दिलाने के लिए करेंगे प्रेरित
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दलजीत सिंह के निर्देश दिए कि विद्यालय मुखिया सरकारी स्कूल छोड़ने वाले बच्चों के अभिभावकों से भी संपर्क करके अपडेट लेंगे, ताकि पता चले कि बच्चे ने कहीं और दाखिला लिया है या पढ़ाई ही छोड़ दी है। शिक्षक स्कूल छोड़ने वाले बच्चों व उनके अभिभावकों को दोबारा दाखिला लेने के लिए भी प्रेरित करेंगे। स्कूल मुखिया को प्रतिदिन एमआईएस पर विद्यार्थियों को अपडेट करना होगा जिसकी ट्रैकिंग रोजाना जिला स्तर पर की जाएगी। शिक्षकों ने कितने अभिभावकों से संपर्क किया इसका रिकॉर्ड भी रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed