फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Online challan will be deducted if you cross without helmet toll

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिना हेलमेट टोल पार किया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

Sat, 01 Jul 2023 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Online challan will be deducted if you cross without helmet toll
झज्जर। बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों की खैर नहीं है क्योंकि अब बाइक चालकों ने अगर बिना हेलमेट टोल प्लाजा पार किया तो उनका ऑन लाइन चालान काटा जाएगा। यह निर्देश उपायुक्त शक्ति सिंह ने दिए हैं। डीसी लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे टोल टैक्स पर वीडियो फुटेज के आधार पर बिना हेलमेट मोटर साइकिल चलाने वालों के ऑन लाइन चालान करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि शहरों के सभी प्रवेश व निकासी प्वाइंट पर रोड मार्किंग, सेफ्टी डिवाइस जैसे रोड स्टैंड्स, कैट्स आई बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से सड़क पर वाहनों को न खड़े रहने दिया जाए चूंकि दुर्घटनाओं का सबब ऐसे अवैध तरीके से खड़े हुए वाहन बनते हैं। उन्होंने सरकारी व निजी बसों को निर्धारित स्थान पर ही रोकने के निर्देश दिए। डीसी ने ई-रिक्शा का पंजीकरण शत-प्रतिशत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग विभाग को सभी स्पीड ब्रेकर को पेंट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने में आमजन का सहयोग जरूरी
डीसी ने मोटर वाहन नियम के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने के साथ ही सडक़ सुरक्षा संबंधित कार्यक्रमों पर संतोष जाहिर किया। साथ ही सडक़ दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मुहिम में आमजन को सहभागी बनाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जिले की सभी सडक़ों से पोट होल्स को सही कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सडक़ सुरक्षा एजेंडे में शामिल बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि जिला की सीमा के भीतर से गुजरने वाले राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर अवैध कटों को तुरंत बंद कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को ट्रैफिक साईन बोर्डों पर लगे विज्ञापनों को हटवाते हुए संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने एरिया से संबंधित उपमंडल अधिकारी नागरिक व संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाए। ओवर स्पीड, मोबाइल यूज, ड्रंकन ड्राइव, सीट बेल्ट, बिना हेलमेट राइडिंग आदि से संबंधित चालान अधिक से अधिक किया जाए ताकि आमजन सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का गंभीरता से पालन करें।

यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
डीएसपी अरविंद दहिया ने डीसी को बताया कि पुलिस द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान किए जा रहे हैं। जिला की सड़कों पर किसी भी व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में जान न जाए। यह बहुत पीड़ादायक है । दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष फोकस होना चाहिए। इस अवसर पर एडीसी सलोनी शर्मा,एसडीएम बहादुरगढ़ अनिल यादव, एसडीएम बादली विशाल कुमार,डीएसपी अरविंद दहिया,सिविल सर्जन डाॅ ब्रह्मदीप सिंह सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed