{"_id":"635b6cb54a38716a703dfb42","slug":"one-man-died-in-accident-at-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, बेरी-कलानौर मार्ग पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, बेरी-कलानौर मार्ग पर हुआ हादसा
Fri, 28 Oct 2022 11:16 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी/झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी/झज्जर (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:16 AM IST
सार
गांव काहनौर निवासी सुंदर पुत्र मांगेराम झज्जर में बिजली निगम में ठेकेदारी का काम करता था। गुरुवार शाम को बाइक पर सवार होकर झज्जर से अपने गांव जा रहा था। जब वह कलानौर मार्ग पर ढराणा मोड़ के नजदीक पहुंचने को था तभी ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कलानौर मार्ग पर ढराणा मोड़ के नजदीक ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर होने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार गांव काहनौर निवासी सुंदर पुत्र मांगेराम झज्जर में बिजली निगम में ठेकेदारी का काम करता था। गुरुवार शाम को बाइक पर सवार होकर झज्जर से अपने गांव जा रहा था। जब वह कलानौर मार्ग पर ढराणा मोड़ के नजदीक पहुंचने को था तभी ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद सुंदर को झज्जर के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि ढराणा मोड़ के नजदीक सड़क हादसे की सूचना मिली थी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान गांव काहनौर निवासी सुंदर पुत्र मांगेराम के रूप में हुई। परिजनों के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन