{"_id":"619bf6c8ffdcd818d43db4d5","slug":"one-killed-three-injured-in-car-collision-in-kanonda-bahadurgarh-news-rtk6306189197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानोन्दा में कार की टक्कर से एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानोन्दा में कार की टक्कर से एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव कानोन्दा में कार चालक ने बाइक में टक्कर दे मारी। इससे बाइक सवार व सड़क किनारे खड़े दो अन्य को चोटें आई। दुर्घटना में अधिक चोटों के कारण हाथरस निवासी शौकीन अली की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में लाया गया। बाद में जब उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया तो उनके परिचित शहर के ही एक निजी अस्पताल में लेकर गए। थाना सदर पुलिस ने घायल युवक के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को दिए बयान में यूपी के एटा जिले के गांव समसपुर निवासी मौसम अली ने बताया कि वह अपनी बुआ के लड़के के साथ कुछ माह पहले की काम की तलाश में कानोन्दा आया हुआ था। यहां पर वे अपने कुछ अन्य परिचितों के साथ ही किरायेदार के तौर पर रहते हैं। रविवार को वह अपनी बुआ के लड़के शौकीन अली के साथ किसी कार्य के लिए बहादुरगढ़ आये हुए थे। जब वे वहां से वापस गांव कानोन्दा जा रहे थे तो जोहड़ के नजदीक उन्हें अपने दो अन्य परिचित मिल गए। जिस पर उन्होंने बाइक को सड़क पर साइड में खड़ी करके वे उनसे बात करने लगे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही व तेज गति से चलाते हुए चारों को टक्कर दे मारी। इसमें वे सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। इस घटना के बाद कार पेड़ से जा टकराई। कार का चालक मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग गया। मौसम अली के अनुसार राहगीरों की मदद से उन सभी को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ लाया गया तो यहां डाक्टर ने जांच दौरान बुआ के लड़के यूपी के गांव लाडपुर जिला हाथरस निवासी शौकीन अली को मृत घोषित कर दिया। कार की टक्कर में उसे स्वयं, सुरेंद्र निवासी कौशांबी यूपी व उमेश निवासी हाली ट्रोला भोजपुर बिहार को भी काफी चोटें आई। सोमवार को थाना सदर पुलिस ने नागरिक अस्पताल में मृतक शोकीन अली के शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर दिया।