फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   One arrested for snatching mobile and purse of two women

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो महिलाओं का मोबाइल व पर्स छीनने के मामले में एक गिरफ्तार

Sat, 17 Feb 2024 03:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 17 Feb 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
One arrested for snatching mobile and purse of two women
बहादुरगढ़। थाना सेक्टर-6 के अंतर्गत दो महिलाओं के साथ छीना झपटी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक सेक्टर-6 निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दी थी कि वह जिम के लिए पुलिया नंबर-2 से पैदल जा रही थी। हाथ में बैग था और उसमें उसका मोबाइल और कुछ नकदी थी। जिसे एक स्कूटी चालक छीनकर मौके से फरार हो गया। महिला ने पुलिस को बताया कि इसी तरह की वारदात उन्होंने एक अन्य महिला के साथ भी की है जिसकी जानकारी उसे उस महिला ने दी थी। शिकायत पर थाना सेक्टर 6 में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम में तैनात सहायक उप निरीक्षक मंदीप कुमार ने एक आरोपी को काबू किया। आरोपी की पहचान वैभव उर्फ विक्की निवासी किला मोहल्ला, बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। आरोपी से छीने गए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed