{"_id":"5fc2a5db8ebc3eefb87e056f","slug":"one-and-half-year-old-kidnapping-accused-arrested-jhjhar-news-rtk584217526","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ वर्ष की बच्ची के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ वर्ष की बच्ची के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
शहर पुलिस थाना झज्जर के क्षेत्र में पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा मासूम बच्ची को जबरदस्ती उठा ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं डेढ़ वर्ष की बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक नरसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देते हुए बताया था कि वह झज्जर गुड़गांव रोड पर अपने बच्चों सहित झुग्गी में रहता है और मेहनत मजदूरी का काम करता है। जिला सपूरा बिहार निवासी मिथुन नाम का एक व्यक्ति उसकी झुग्गी में आता जाता रहता था। 26 नवंबर को वह झुग्गी में से अकेली बैठी उसकी डेढ़ वर्षीय लड़की को बिना पूछे उठा ले गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया। थाना में तैनात उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले आरोपी को थाना बादली के क्षेत्र से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मिथुन मांझी निवासी जिला सपुरा बिहार के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के चंगुल से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया।
- परिजनों को सौंपी मासूम
उन्होंने बताया पकड़े गए आरोपी के चंगुल से सकुशल बरामद डेढ़ वर्षीय बच्ची को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। बच्ची को सकुशल पाकर उस के माता-पिता द्वारा स्थानीय पुलिस का आभार प्रकट किया।