फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   One accused of attacking police party arrested

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस पार्टी पर हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 Dec 2023 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 04 Dec 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
One accused of attacking police party arrested
झज्जर। सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक सोमबीर ने बताया कि आपराधिक मामले में आरोपी उत्तर प्रदेश की जेल में बंद था उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत में पेश किया गया। आरोपी उस्मान उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसे पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। बीते दिनों पुलिस को सूचना मिली थी कि यूपी निवासी कुछ व्यक्ति जो गांव से पशु चोरी करने का काम करते हैं और चोरी की वारदात करते समय अपने पास अवैध हथियार रखते हैं। वे पंजाब नंबर की गाड़ी में पशु चोरी करके गांव खरहर से गांव भापडौदा की तरफ आएंगे। पुलिस टीम गांव भापडौदा बाईपास पर पहुंची। टीम को गांव खरहर की तरफ से एक लाल रंग की कैंटर गाड़ी आती दिखाई दी, जिसे सरकारी गाड़ी से रोकने की कोशिश की गई तो कैंटर चालक ने सरकारी गाड़ी की पिछली साइड में टक्कर मारते हुए अपनी गाड़ी को सांपला की तरफ मैन हाईवे पर भगा लिया। कैंटर में पीछे भैंस भरी हुई दिखाई दी और वह गाड़ी पंजाब नंबर की थी।गाड़ी में सवार एक लड़के ने सरकारी गाड़ी के सामने वाले शीशे पर पत्थर फेंक कर मारा तथा दूसरे लड़के ने सरकारी गाड़ी की तरफ पुलिस कर्मचारियों को जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जिसने पुलिस पार्टी द्वारा पीछा करके एक-एक करके चार आरोपियों को काबू किया गया। गाड़ी में उनके कब्जे से तीन भैंस, एक कटड़ा, एक काटिया, एक गाय व एक बछड़ा बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed