फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   One accused arrested with charas, on police remand for 7 days

चरस के साथ एक आरोपी काबू, 7 दिन के पुलिस रिमांड पर

Thu, 14 Oct 2021 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested with charas, on police remand for 7 days
पुलिस की टीम ने एक आरोपी को चरस सहित काबू किया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने सात दिन के रिमांड पर पूलिस को सौंपा है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 5 किलो 80 ग्राम चरस बरामद की है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल झज्जर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर आरोपी को थाना माछरोली के एरिया से गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल झज्जर के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि एक पुलिस टीम उनके नेतृत्व में थाना माछरोली के एरिया में तैनात थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि प्रभु निवासी गांव लक्ष्मीपुर डुमरी जिला मोतिहारी बिहार चरस बेचने का अवैध धंधा करता है। प्रभु चरस बेचने के लिए किसी व्यक्ति के इंतजार में ढाकला मोड़ के पास खड़ा है। गुप्त सूचना के आधार पर मौका पर पहुंचकर सतर्कता से कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को काबू किया। आरोपी व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी एसडीओ पब्लिक हेल्थ झज्जर को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से नशीला पदार्थ चरस बरामद हुई। जिसका वजन करने पर 5 किलो 80 ग्राम पाया गया। आरोपी की पूछताछ में पहचान प्रभु निवासी लक्ष्मीपुर डुमरी के तौर पर की गई। थाना माछरोली में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed