{"_id":"669085eb015db5673b0aaaea","slug":"one-accused-arrested-in-case-of-snatching-motorcycle-at-gunpoint-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108528-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: हथियार के बल पर मोटरसाइकिल छीनने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: हथियार के बल पर मोटरसाइकिल छीनने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Fri, 12 Jul 2024 06:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। थाना आसौदा में हथियार के बल पर मोटरसाइकिल छीनने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना प्रबंधक आसौदा निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि विकास निवासी नालंदा हाल सांखोल ने शिकायत दी थी कि वह अपनी मोटरसाइकिल पर बहादुरगढ़ से मांडोठी की तरफ जा रहा था। जब वह मांडोठी-टांडाहेड़ी रोड पर पहुंचा तो पीछे से एक मोटरसाइकिल आई, इस पर चार लड़के बैठे हुए थे। उन्होंने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था और मेरी मोटरसाइकिल के पास आकर गाली देने लगे। मोटरसाइकिल रुकवा कर वे पिस्तौल दिखाते हुए मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना आसौदा में मामला दर्ज किया गया। थाना में तैनात उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार की टीम ने एक आरोपी को बहादुरगढ़ कोर्ट से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान पुनीत निवासी नजफगढ़ दिल्ली के तौर पर की गई।