फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   One accused arrested for looting Maruti showroom on the strength of weapon

Jhajjar-Bahadurgarh News: हथियार के बल पर मारुति शोरूम में लूटपाट करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Nov 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 17 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested for looting Maruti showroom on the strength of weapon
बहादुरगढ़। थाना शहर के अंतर्गत पुलिस चौकी एमआईई के एरिया से हथियार के बल पर लूटपाट करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी उप निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि मंदीप छिल्लर निवासी बराही रोड, बहादुरगढ़ ने शिकायत दी थी कि कि वह औद्योगिक क्षेत्र बहादुरगढ़ में बने मारुति शोरूम में मैनेजर है और उनके शोरूम में लूटपाट हुई है। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि कैश रूम में तिजोरी नहीं मिली। इस पर गार्ड मनोज से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि घनी सुबह 3 बजे तीन नकाबपोश शोरुम के अंदर आए थे। इनमें से एक लड़के ने कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और कहा चुपचाप रहना नहीं तो गोली मार दूंगा। जो गार्ड डर के मारे चुप रहा और दो युवक कैश रूम वाले कमरे में घुसे और दरवाजा तोड़कर तिजोरी लूटकर अपने साथ ले गए। थाना शहर में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अब चौकी में तैनात सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार की टीम ने एक आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लाडू श्याम लाल निवासी मरी, मध्य प्रदेश के तौर पर की गई। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने उपरोक्त मामले का खुलासा किया और बताया कि उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। मामले में चौकी पुलिस पहले भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। आरोपी से पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed