{"_id":"65be752a2d8fa7292a0de735","slug":"on-the-pretext-of-making-keys-a-vicious-person-stole-jewelery-worth-lakhs-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-105280-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: चाबी बनाने के बहाने लाखों के आभूषण पर ले उड़ा शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: चाबी बनाने के बहाने लाखों के आभूषण पर ले उड़ा शातिर
Sat, 03 Feb 2024 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 03 Feb 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अलमारी की चाबी बनाने के बहाने मकान में घुसे चोर ने नकदी व आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात किला मोहल्ला में शुक्रवार की शाम को हुई। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर शातिर चोर की तलाश शुरू कर दी है। अभी चोर का कोई सुराग नहीं लगा है।
शहर के किला मोहल्ला निवासी सोमनाथ के मकान में वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल, कुछ दिन पहले सोमनाथ की पत्नी संतोष घर पर थी। इस दौरान गली से एक शख्स ताले ठीक करवा लो कि आवाज लगाता गुजर रहा था। चूंकि संतोष के घर की अलमारी की चाबी गुम हो गई थी तो उसने नई चाबी बनवाने के लिए उस शख्स को अपने घर के अंदर बुला लिया। वह शातिर कुछ देर घर में रुका और अलमारी की चाबी बनाने के बहाने वारदात को अंजाम देने लगा। मौका लगते ही आभूषण व रुपये साफ कर दिए। चाबी बनाने के 50 रुपये संतोष से लेकर वहां से निकल दिया। वारदात से अंजान संतोष या परिवार के किसी और सदस्य ने तब अलमारी चेक नहीं की। कुछ समय बाद अलमारी का लॉकर खोला तो अंदर सामान न पाकर हैरान रह गए। संतोष की मानें तो अलमारी से सोने की तीन जोड़ी बालियां, चेन, एक गिन्नी, अंगूठी, चांदी के गहने, सिक्के व 20 हजार की नकदी गायब थी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। साथ ही लोगों से भी सतर्क और जागरूक रहने की अपील की है।