फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   On the first day in the district, 14 adolescent girls were vaccinated.

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले में पहले दिन 14 किशोरियों को लगी वैक्सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
On the first day in the district, 14 adolescent girls were vaccinated.
28jjrp06- सिविल अस्पताल में प्रथम वैक्सीन लगवाने वाले किशोरी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते 
झज्जर। जिला नागरिक अस्पताल में शनिवार को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया गया। इसकी शुरुआत झज्जर और बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पतालों में हुई। झज्जर में छह और बहादुरगढ़ में आठ किशोरियों को वैक्सीन लगी।
विज्ञापन

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने किशोरियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीसी ने कहा कि इसका उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर जैसी रोकथाम योग्य बीमारी को जड़ से समाप्त करना है।
विज्ञापन

जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना ने कहा कि बालिकाओं का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना समाज और राष्ट्र की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री के नेतृत्व व प्रदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की प्रत्येक पात्र किशोरी को यह सुरक्षा कवच प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर एसडीएम अंकित कुमार चौकसे, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. टीएस बागड़ी, नोडल अधिकारी डॉ. बसंत दुबे, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय सिंगला, डॉ कुलदीप, डॉ. नीरज आहूजा, डॉ. सुनीता तंवर, डॉ. पूनम बिश्नोई आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed