{"_id":"68853ad5149108389b01c6a1","slug":"on-the-eve-of-hariyali-teej-a-crowd-of-women-gathered-in-the-market-to-get-mehndi-applied-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-116362-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर बाजार में उमड़ी मेहंदी लगवाने वाली महिलाओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर बाजार में उमड़ी मेहंदी लगवाने वाली महिलाओं की भीड़
Sun, 27 Jul 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 56 : बाजार में चूड़ियां खरीदती महिलाएं। संवाद
बहादुरगढ़। हरियाली तीज पर्व को लेकर बाजार में उत्साह और उमंग है। चूड़ियों से लेकर साड़ी, सूट, कंगन समेत श्रृंगार के सामान से प्रमुख बाजार सज गए हैं। शनिवार को बाजारों में महिलाएं मेहंदी लगवाने के लिए पहुंची। इसके लिए दुकानदारों ने खास तैयारी कर रखी है। वहीं पारंपरिक परिधानों और गहनों की खरीद के लिए भी बाजार में महिलाओं की भीड़ रही। कारीगरों ने मेहंदी लगवाने के लिए 150 से 300 रुपये तक लिए।
मुख्य बाजार के दुकानदार अशोक कुमार ने बताया कि इन दिनों महिलाओं को हरे और गहरे रंग के कपड़े ज्यादा आकर्षित कर रहे हैं। चूड़ियों का बाजार भी खूब खनक रहा है। नई डिजाइन की मेहंदी भी महिलाओं की पहली पसंद है। बहादुरगढ़ के मेन बाजार में चूड़ियों और कंगन के विक्रेता प्रदीप शर्मा का कहना है कि करवाचौथ के बाद हरियाली तीज ऐसा त्योहार है जब चूड़ियों की मांग बढ़ जाती है।
रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक के नजदीक चूड़ी विक्रेता सतीश कुमार ने बताया कि वैसे तो सभी महिलाएं हरियाली तीज के लिए चूड़ियां खरीद रही हैं, परंतु नव विवाहिता अधिक उत्साहित हैं। जिन महिलाओं की शादी के बाद पहली तीज है, वह कई प्रकार की चूड़ियां और कंगन खरीद रही हैं। चूड़ियों के सेट की कीमत 50 रुपये से 2500 रुपये तक है।
विज्ञापन
नाहरा-नाहरी रोड के साड़ी सूट विक्रेता भारत कुमार ने बताया कि सावन के लिए पहले से ही स्टॉक रखा है। इन दिनों सबसे ज्यादा लहरिया, बंधनी और हरे रंग में विभिन्न डिजाइन की साड़ियां बाजार में उपलब्ध हैं। इन साड़ियों की कीमत 800 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक है। इसके अलावा सूट की भी विभिन्न डिजाइन उपलब्ध हैं।