फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   On the assurance of compensation and job, the family agreed for post-mortem after five hours.

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुआवजा, नौकरी के आश्वासन पर पांच घंटे बाद पोस्टमार्टम के लिए परिजन राजी

Fri, 29 May 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 29 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
On the assurance of compensation and job, the family agreed for post-mortem after five hours.
28jjrp19- सिविल अस्पताल में फोन पर बिजली मंत्री से बात करते बादली विधायक कुलदीप वत्स। संवाद
झज्जर। तलाव गांव में बिजली लाइन ठीक करते समय बिजली कर्मी की मौत के मामले में वीरवार को परिजन मुआवजे, नौकरी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए और पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिजनों का कहना था कि जब तक यह मांग पूरी नहीं होंगी, तब तक पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा।
विज्ञापन

सूचना पाकर एसडीएम झज्जर, तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात की लेकिन परिजन नहीं मानें। दोपहर को बादली से विधायक कुलदीप वत्स, एसीपी अनिरुद्ध चौहान सिविल अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर ढांढस बंधाया। विधायक ने बिजली मंत्री से फोन पर बात की। परिजनों को आश्वासन दिया गया कि पॉलिसी के तहत मुआवजा व नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने ठेकेदार व अन्य कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके बाद परिजन मानें और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव गांव ले गए और अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाव गांव के पास बुधवार को बिजली लाइन ठीक करते समय फतेहपुरी गांव निवासी 35 वर्षीय प्रदीप की करंट लगने से मौत हो गई थी। मृतक प्रदीप ठेकेदार के अधीन करता था। कई साल से काम कर रहा था। बुधवार दोपहर को दो साथियों के साथ तलाव गांव के पास लाइन पर काम कर रहा था।
मृतक के भाई जगदीप ने बताया कि काफी देर तक सिविल अस्पताल में प्रशासन को ग्रामीणों के बीच बातचीत होती रही। एसडीएम रवि मीणा व तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। उसके बाद दोपहर को विधायक कुलदीप वत्स पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।

मृतक प्रदीप विवाहित था। परिवार में पत्नी, 13 वर्षीय बेटी तथा दो छोटे बेटे हैं। प्रदीप करीब आठ वर्षों से ठेकेदार के अंतर्गत बिजली विभाग में कार्य कर रहा था और परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। हादसे के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।


वर्जन
पुलिस को सूचना मिली थी कि बिजली लाइन पर कार्य किया जा रहा था और संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद किसी ने लाइन चालू कर दी जिसके चलते हादसा हुआ। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ठेकेदार और बिजली विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
अनिरुद्ध चौहान, एसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed