फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   On Janmashtami 16th, ISKCON temple decorated with lighting

Jhajjar-Bahadurgarh News: जन्माष्टमी 16 को, लाइटिंग से सजा इस्कॉन मंदिर

Fri, 15 Aug 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 15 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
On Janmashtami 16th, ISKCON temple decorated with lighting
-फोटो 53 : जन्माष्टमी पर्व को लेकर रंग-बिरंगी लाइटों से सजा इस्कॉन मंदिर। संवाद
बहादुरगढ़। शहर में जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 16 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। शहर के दो बड़े मंदिरों को विशेष रूप से सजाने का काम शुरू हो गया है। मेन बाजार स्थित 300 साल पुराने मुरली मनोहर मंदिर और लाइनपार स्थित इस्कॉन मंदिर को लाइटिंग और फूलों से सजाया गया है।
विज्ञापन


शहर के मेन बाजार में स्थित प्राचीन मुरली मनोहर मंदिर संचालन कमेटी के सदस्य बालकिशन गुप्ता ने बताया कि 16 अगस्त को मंदिर के प्रांगण में भगवान राधा-कृष्ण का मंत्रोच्चार के साथ 101 बार दूध से अभिषेक किया जाएगा। मंदिर में फूल बंगला और भगवान श्रीकृष्ण का भव्य दरबार वृंदावन की तर्ज पर सजाया जाएगा। श्रद्धालु वृंदावन धाम की तरह भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का वर्णन करने के लिए वृंदावन से भजन मंडली पधारी हुई है। इसके अलावा क्षेत्र की कई भजन मंडली भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं के समक्ष भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान करेंगे।

-फोटो 53 : जन्माष्टमी पर्व को लेकर रंग-बिरंगी लाइटों से सजा इस्कॉन मंदिर। संवाद

-फोटो 53 : जन्माष्टमी पर्व को लेकर रंग-बिरंगी लाइटों से सजा इस्कॉन मंदिर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed