फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Omicron raises concerns of businessmen related to weddings

ओमिक्रॉन ने बढ़ाई शादियों से जुड़े कारोबारियों की चिंता

Wed, 08 Dec 2021 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Omicron raises concerns of businessmen related to weddings
बहादुरगढ़। ओमिक्रॉन के भारत में दस्तक देने के बाद लोगों की चिंता भी कई तरह से बढ़नी शुरू हो गई। विवाह समारोह से जुड़े कारोबारी और दूसरे व्यवसाय करने वालों को भी कई तरह की आशंका परेशान करने लगी है। हालांकि, दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ क्षेत्र में अभी तक ओमिक्रॉन संक्रमित कोई केस नहीं मिला है।
विज्ञापन

विवाद समारोह से जुड़े कारोबारियों को डर सता रहा है कि कहीं पिछली बार की तरह इस बार भी कोरोना का साया विवाह समारोहों पर न पड़ जाए। बैंक्वेट हॉल, कैटरिंग की बुकिंग हो रही है। दस दिन पहले तक बैंक्वेट हॉल वाले काफी उत्साहित दिखाई दे रहे थे, लेकिन कोरोना की संभावित तीसरी लहर ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने काफी पैसा खर्च करके बैंक्वेट हॉल, वाटिकाएं सजाकर तैयार की हैं पर अब आशंकित हो रहे हैं। टेंट व वाटिका से जुड़े व्यवसायी नीटू, सुनील, ओम व योगेश ने कहा कि पहले कोरोना की मार ने उन्हें परेशान किया। अब किसी तरह से उनका काम-धंधा फिर से पटरी पर लौटने लगा तो अब ओमिक्रॉन की देश में दस्तक से उन्हें फिर चिंता में डाल दिया है।
विज्ञापन

दिसंबर से मई माह तक शादियों के अनेक शुभ महूर्त हैं। 14 दिसंबर के बाद एक माह तक शादियों का दौर मल मास लगने के कारण बंद रहेगा, लेकिन 15 जनवरी से शादियों का सीजन फिर शुरू होगा और मई माह तक अनेक शुभ महूर्त हैं। पंडित विजय पाल का कहना है कि जनवरी माह में 22, 23, 24 और 25 तारीख को विवाह के शुभ महूर्त हैं। इसी प्रकार फरवरी माह में 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20, 22, मार्च में 4 व 9 मार्च, अप्रैल 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 27 और मई माह में 2, 3, 9, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 व 31 को विवाह के लिए शुभ महूर्त बनते हैं। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के केस देश में बढ़े तो शादी-विवाह समारोह प्रभावित हो सकते हैं। आयोजकों को चिंता सता रही है कि पिछली बार की तरह इस बार भी सरकार विवाह आयोजनों में मेहमानों की संख्या सीमित न कर दे। ऐसा होता है तो उन्हें कई तरह की परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed