फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Olympics: Gram Panchayat Goriya welcomed Manu at the airport with his family

Olympics: परिजनों के साथ ग्राम पंचायत गोरिया ने किया मनु का एयरपोर्ट पर स्वागत, अब गांव में होगा समारोह

Wed, 07 Aug 2024 11:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 07 Aug 2024 11:03 PM IST
सार

एयरपोर्ट पर मनु के ताऊ, ताई, चाचा, चाची व गांव के सरपंच स्वागत करने पहुंचे। हाथों में गुलदस्ते लेकर अपनी बेटी के आने की प्रतीक्षा करते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन
Olympics: Gram Panchayat Goriya welcomed Manu at the airport with his family
स्वागत करने पहुंचे। - फोटो : संवाद

विस्तार

पिस्टल क्वीन व गोल्डन गर्ल मनु भाकर डबल ओलंपिक मेडल के साथ स्वदेश लौट आई हैं। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर मनु भाकर के स्वागत के लिए उनके ताऊ प्रताप शास्त्री, ताई निर्मला, ताऊ बलजीत सिंह, चाचा महेंद्र सिंह व चाची नीलम व सरपंच अजीत सिंह अपनी पंचायत के साथ पहुंचे।

विज्ञापन


मनु भाकर के एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही परिजनों में आशीर्वाद देने की होड़ लग गई। उनके ताऊ प्रताप शास्त्री ने कहा कि मनु भाकर ने ओलंपिक में डबल मेडल जीतकर उनकी खुशी को दोगना कर दिया है। उन्होंने आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि अगले ओलंपिक में मनु गोल्ड मेडल लेकर आए।
विज्ञापन


मनु भाकर की ताई निर्मला व चाची नीलम ने बताया कि मनु को बाजरे की रोटी, दही और लाल मिर्च की चटनी पसंद है। ताऊ बलजीत सिंह ने कहा कि मनु ने ओलंपिक में डबल पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि गांव के अंदर प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यदि ईमानदारी से मेहनत की जाए तो वह अवश्य ही सफल होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनु ने 4 वर्ष तक किसी भी कार्यक्रम में शामिल न हो एकाग्र होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान दिया, उसी का परिणाम है कि मनु ओलंपिक में डबल मेडल लेकर आई। चाचा महेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों में खुशी है। बेटी का स्वागत करके आज वे फूले नहीं समा रहे हैं। भगवान ऐसी बेटी सभी को दे। जल्द ही मनु के स्वागत में गोरिया गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।


मनु के स्वागत के लिए ग्राम पंचायत तय करेगी समय
मनु के स्वागत के लिए पहुंचे सरपंच अजीत सिंह ने बताया कि मनु के पैतृक गांव में लौटने पर ग्राम पंचायत गोरिया की तरफ से भव्य स्वागत किया जाएगा। पिता रामकिशन भाकर व मां सुमेधा भाकर से बात की गई है। जल्द ही स्वागत समारोह की तिथि निर्धारित कर दी जाएगी और उसकी सूचना मनु भाकर के परिजनों को दी जाएगी। पूरा गांव मनु के स्वागत के लिए पलकें बिछाए बैठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed