{"_id":"69729487b305e366cb0c5fd7","slug":"olympian-wrestler-deepak-punia-will-get-married-on-february-3-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-120548-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ओलिंपियन पहलवान दीपक पूनिया की 3 फरवरी को होगी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ओलिंपियन पहलवान दीपक पूनिया की 3 फरवरी को होगी शादी
Fri, 23 Jan 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो-67: ओलिंपियन पहलवान दीपक पूनिया व उनकी मंगेतर शिवानी का रिंग सेरेमनी के दौरान का फाइल फोटो
बहादुरगढ़। गांव छारा निवासी ओलिंपियन पहलवान दीपक पूनिया तीन फरवरी को विवाह बंधन में बंधेंगे। उनकी शादी गांव निलौठी निवासी शिवानी के साथ होगी। दोनों के पिता पुराने दोस्त हैं। शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्ड बांटे जा रहे हैं।
दीपक ने शादी देसी परंपराओं के अनुसार करने का फैसला लिया है। सात दिन पहले वे बान बैठेंगे। गांव छारा में ही रस्में निभाई जाएंगी। 3 फरवरी को बहादुरगढ़ के सेक्टर 14 स्थित हिल्टन बैंक्वेट हाल में बरात आएगी। शादी बिना दहेज होगी ताकि समाज को सकारात्मक संदेश दिया जा सके।
पहलवान दीपक पूनिया का रिश्ता पिता सुभाष पूनिया के पुराने दोस्त गांव निलौठी निवासी अनूप सिंह की बेटी शिवानी से तय हुआ था। दीपक और शिवानी की सगाई 28 सितंबर 2025 को बहादुरगढ़ के ही एक रेस्टोरेंट में हुई थी। इसमें सिर्फ दोनों परिवारों और करीबी लोगों को ही बुलाया गया था। शिवानी वर्तमान में सिविल सेवा की तैयारी कर रही हैं। वे आईएएस बनना चाहती हैं। शादी समारोह में मेहमानों को न्योता देने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
शादी में वीआईपी, बड़ी संख्या में पहलवान और खेल जगत से जुड़े लोग इसमें शामिल होंगे। हालांकि शादी में कौन-कौन वीआईपी शामिल होंगे और किन्हें न्योता दिया गया है यह सार्वजनिक नहीं किया गया है। दीपक के ससुर अनूप सिंह का कहना है कि दोनों परिवार बैठकर सलाह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दीपक के परिवार की तरफ से 2 फरवरी को झज्जर के धनखड़ फॉर्म हाउस में लंच रखा गया है। वहीं 3 फरवरी को शाम 4 बजे बरात रवाना होगी।
इंसेट
दीपक पहलवान की उपलब्धियां
राष्ट्रमंडल खेल: वर्ष 2022 में बर्मिंघम में 86 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप : वर्ष 2019 में 86 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया।
एशियाई खेल: वर्ष 2023, हांगझोऊ में 86 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता।
जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: वर्ष 2019 में 86 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
विश्व रैंकिंग: वर्ष 2019 में 86 किलोग्राम वर्ग में विश्व नंबर-1 पहलवान बने।
टोक्यो ओलिंपिक 2020: कांस्य पदक मुकाबले में हार के बाद पांचवां स्थान हासिल किया।
-- -- -- -- -- -