फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Olympian wrestler Deepak Punia tied the knot with Shivani.

Jhajjar-Bahadurgarh News: शिवानी संग शादी के बंधन में बंधे ओलंपियन पहलवान दीपक पूनिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Olympian wrestler Deepak Punia tied the knot with Shivani.
बहादुरगढ़। छारा गांव निवासी ओलंपियन पहलवान दीपक पूनिया वैवाहिक बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने बहादुरगढ़ स्थित हिल्टन रिजॉर्ट में गांव निलोठी की रहने वाली शिवानी के साथ सात फेरे लिए। 2 फरवरी को झज्जर के धनखड़ फार्म हाउस में तिलक कार्यक्रम हुआ था।
विज्ञापन

दीपक ने केवल एक रुपये का चांदी का सिक्का स्वीकार कर सादगी का उदाहरण प्रस्तुत किया। दीपक के पिता सुभाष पूनिया ने बताया कि बारात मंगलवार सायं छारा गांव से रवाना हुई और हिल्टन रिजॉर्ट पहुंची। इसके बाद अतिथियों से परिचय हुआ और विवाह की अन्य रस्में पूरी की गईं।
विज्ञापन

दीपक की पत्नी शिवानी झज्जर जिले के ही गांव निलोठी की रहने वाली हैं। वे वर्तमान में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। शिवानी के पिता व दीपक के पिता दोस्त हैं। शिवानी ने रोहतक के जाट कॉलेज से इंग्लिश ऑनर्स से एमए किया है। दीपक के पिता सुभाष पूनिया ने बताया कि शिवानी के पिता अनूप सिंह प्रॉपर्टी का काम करते हैं। जब दीपक अखाड़े में प्रैक्टिस करने जाते थे वहीं अनूप सिंह से मुलाकात हुई। 2020 में दोस्ती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पड़ा केतली पहलवान नाम
दीपक पूनिया का जन्म 19 मई 1999 को छारा गांव में हुआ था। बचपन से ही उनका झुकाव कुश्ती की ओर रहा। मात्र पांच वर्ष की आयु में उन्होंने अखाड़े में अभ्यास आरंभ कर दिया था। गांव में उन्हें केतली पहलवान के नाम से जाना जाता है। यह नाम उन्हें बचपन में एक बार पूरी केतली भर दूध पी जाने के कारण मिला।

शादी के कारण प्रो रेसलिंग में नहीं लिया भाग
टोक्यो ओलिंपिक 2021 में दीपक कांस्य पदक मुकाबले में अत्यंत कम अंतर से पराजित होकर पांचवें स्थान पर रहे। इसके बाद उन्होंने 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। दीपक भारतीय सेना में सूबेदार पद पर कनिष्ठ कमीशंड अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं और 86 किलोग्राम भार वर्ग में फ्रीस्टाइल कुश्ती में भाग लेते हैं। उन्होंने 2019 की विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में रजत, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण व एशियाई खेलों में रजत पदक प्राप्त किया है। विवाह के कारण उन्होंने प्रो रेसलिंग लीग में भाग नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed