{"_id":"6532d82d5dcbb42c950c4f56","slug":"old-pension-restoration-struggle-committee-formed-the-block-executive-jaiveer-became-the-head-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-4743-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पुरानी पैंशन बहाली संघर्ष समिति ने ब्लॉक कार्यकारिणी का किया गठन, जयवीर बने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पुरानी पैंशन बहाली संघर्ष समिति ने ब्लॉक कार्यकारिणी का किया गठन, जयवीर बने प्रधान
Sat, 21 Oct 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
बेरी। बेरी में पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति द्वारा आगामी 11 फरवरी को होने जा रही पेंशन संकल्प महारैली जींद को सफल बनाने और बेरी ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन एवं विस्तार के लिए बैठक का आयोजन किया गया।
आयोजन ब्लॉक प्रधान जयवीर कादयान ने किया व अध्यक्षता जिला प्रधान नवबहार यादव ने की। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए राज्य कार्यकारिणी, हरियाणा द्वारा आगामी फरवरी माह में आयोजित की जाने वाली पैंशन संकल्प महारैली की रुपरेखा व मसौदे को सांझा किया। इस दौरान नई कार्यकारिणी के गठन हेतु सभी कर्मचारियों से विचार-विमर्श उपरांत बेरी ब्लॉक की पेंशन बहाली संघर्ष समिति की इकाई का गठन एवं विस्तार किया। बेरी ब्लॉक में शिक्षा विभाग से सुरेंद्र ब्लॉक संयोजक, जयवीर कादियान ब्लॉक प्रधान, धर्मेंद्र सचिव, दलबीर वरिष्ठ उप प्रधान, मंदीप उप प्रधान, प्रदीप खजांची, अंजलि महिला ब्लॉक प्रधान, डॉ. दीपांशु, सह सचिव, प्रवीण संयोजक सचिव, दीपक आईटी सैल प्रबंधक और जयभगवान मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस दौरान जयसिंह, परमेंद्र, अंजलि, डॉ. दीपांशु मौजूद रहे।