{"_id":"655e588894353fe4110e01f4","slug":"officials-remain-alert-on-information-about-dg-healths-visit-to-civil-hospital-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-3764-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: डीजी हेल्थ के नागरिक अस्पताल में दौरे की सूचना पर अधिकारी रहे अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: डीजी हेल्थ के नागरिक अस्पताल में दौरे की सूचना पर अधिकारी रहे अलर्ट
Thu, 23 Nov 2023 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। स्वास्थ्य महानिदेशक (डीजी) के बुधवार को नागरिक अस्पताल में निरीक्षण करने की संभावना को लेकर विभागीय अमला दिनभर अलर्ट मोड़ पर रहा। डीजी के आगमन को लेकर अस्पताल के प्रशासनिक और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों ने ट्रामा सेंटर समेत सभी व्यवस्थाओं को स्वयं चेक किया। अन्य दिनों की तुलना में बुधवार को अस्पताल में व्यवस्थाएं साफ-सुथरी नजर आईं।
बुधवार को अस्पताल परिसर में प्रतिदिन खराब हालत में पड़े रहने वाले स्ट्रेचर भी साफ-सुथरे और उन पर बेड शीट दिखाई दी। यहां तक कि साइन बोर्ड से लेकर मशीनों तक को भी जांचा गया। यह सब व्यवस्थाएं डीजी हेल्थ के पहुंचने की सूचना पर हुई। शहर के नागरिक अस्पताल में बुधवार को स्वास्थ्य महानिदेशक के निरीक्षण का कार्यक्रम था, लेकिन वह अस्पताल में नहीं पहुंच पाई। विभागीय अधिकारियों की ओर से सभी तरह की व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई। ओपीडी, इमरजेंसी के अलावा सभी वार्डों में व्यवस्था दुरुस्त रही। साइन बोर्ड से लेकर मशीनों को भी जांचा गया। हर पहलु पर इस मकसद से बारीकी नजर डाली गई कि कहीं कोई कमी न रह जाए। अधिकारी और कर्मचारी पूरी तैयारी में जुटे रहे। वह दिनभर अस्पताल के अंदर और बाहर का जायजा लेते रहे। बुधवार सुबह से ही अधिकारी सभी वार्डों, ट्रामा सेंटर और अस्पताल परिसर के बाहर भी निरीक्षण करते रहे। कहां पर क्या कमी है, इसका भी पता किया गया और दूर किया गया। कहां पर क्या व्यवस्था होनी चाहिए, इसे भी देखा गया। ऐसे में जहां पर स्थिति नियमानुसार नहीं मिली, उसको ठीक किया गया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से स्वच्छता पर सबसे अधिक जोर दिया गया। सभी कर्मचारी मुस्तैद रहे और मरीजों पर भी विशेष ध्यान दिया गया। अस्पताल में सभी डॉक्टर और नर्स एप्रेन पहने नजर आए तो सभी कर्मचारी अपनी-अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। कोई फायर सिलेंडर को चैक करता नजर आया तो कोई साफ-सफाई करता दिखा। जब अधिकारी नहीं पहुंची तो प्रबंधन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन