फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Officers should resolve complaints received in Samadhan Camp immediately: ADC

समाधान शिविर में आईं शिकायतों का त्वरित निपटान करें अधिकारी : एडीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Officers should resolve complaints received in Samadhan Camp immediately: ADC
झज्जर। जिला प्रशासन की ओर से नागरिकों की समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास ने शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समाधान शिविर के दौरान कुल 14 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें भूमि संबंधी विवाद, पेंशन में देरी, पारिवारिक पहचान पत्र सुधार, अतिक्रमण, पानी व बिजली की समस्याएं प्रमुख रहीं। एडीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और हर स्तर पर पारदर्शिता व संवेदनशीलता बरती जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर आमजन और प्रशासन के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है। ऐसे शिविरों से न केवल लोगों को एक स्थान पर प्रशासनिक सेवा मिलती है, बल्कि शिकायतों का समाधान भी तत्परता से हो पाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed