फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Officers should make proper arrangements for drainage: DC

जल निकासी के पुख्ता प्रबंध करें अफसर: डीसी

Tue, 25 Jun 2024 06:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 25 Jun 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Officers should make proper arrangements for drainage: DC
झज्जर। डीसी शक्ति सिंह ने बरसाती सीजन को देखते हुए जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बरसाती पानी की निकासी के लिए जरूरी प्रबंध 30 जून तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक में उपायुक्त ने तालमेल के साथ कार्य करते हुए बाढ़ प्रबंधन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा ऐसे स्थानों की पहचान करें कर जलभराव रोकने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है और जल निकासी के लिए पोर्टेबल पंप भी खरीदे गए हैं।डीसी ने कहा कि जिला में बाढ़ प्रबंधन को लेकर दूसरी मीटिंग आयोजित की गई है। जिले में लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली गई है और जो तैयारी बाकी है उन्हें जल्द पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। ऐसे स्थानों को चिन्हित का गया जहां अक्सर बारिश के मौसम में जल भराव होता है। इसके अलावा सडक़ों पर बने अंडरपास में जलभराव रोकने के लिए विभागों ने तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने पानी निकासी को लेकर पंप सेट के लिए शॉर्ट टर्म बिजली कनेक्शन जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके अलावा ट्रैक्टर आधारित पंपों की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग व बिजली विभाग, डीडीपीओ, नगरपरिषद, नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहर में सभी नालों की सफाई के कार्य को दुरुस्त रखें। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों बाद वे स्वयं जिला के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। अस्पतालों व स्कूलों में जल भराव के संदर्भ में डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पीएचसी, सीएचसी व स्कूलों में जलभराव की स्थिति ना हो इसे लेकर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम बादली सतीश यादव, एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत सिंह चहल, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, डीएमसी परवेश कादियान डीआरओ प्रमोद चहल, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सतीश जनावा सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।ु
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed