{"_id":"65a189741449a90e030c8184","slug":"officers-should-dispose-of-revenue-related-matters-quickly-dc-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-7131-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व संबंधी मामलों का त्वरित निपटारा करें अधिकारी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व संबंधी मामलों का त्वरित निपटारा करें अधिकारी : डीसी
Sat, 13 Jan 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। डीसी शक्ति सिंह ने कहा कि राजस्व संबंधित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी सजगता के साथ कार्य करें ताकि नागरिकों को सुखद अहसास हो सके।
वह शुक्रवार को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के एसीएस की वीसी उपरांत राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन में राजस्व विभाग का वर्चस्व हमेशा से ही सर्वोपरि रहा है, उसे कायम रखना हमारा नैतिक दायित्व बनता है। प्रत्येक राजस्व अधिकारी का अपने क्षेत्र में जनता के साथ प्रत्यक्ष संपर्क होता है। उनके साथ संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करें। डीसी ने बैठक के दौरान मॉडर्न रिकॉर्ड रूम, जनसंवाद पोर्टल, स्वामित्व, मुसावी, ई-भूमि पोर्टल, गिरदावरी आदि कार्यों की समीक्षा की। इस बीच उन्होंने बढ़ती ठंठ के चलते अधिकारियों को रैन बसेरों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। रात के समय कोई भी व्यक्ति खुले में ना रहे,इसके लिए रैन बसेरों में आश्रय दिया जाए। डीसी ने कहा कि सभी उपमंडल,तहसील और उप तहसील कार्यालयों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर प्रभावी रूप से कार्य किया जा रहा है,राजस्व कार्यालयों में जरूरी सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रशासन सजग है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक तहसीलदार सप्ताह में कोर्ट का दिन निर्धारित कर कोर्ट लगाकर केशों की सुनवाई जरूर करें। इसके अलावा जनसंवाद पोर्टल पर जो समस्याएं हैं,उनका जल्द निपटारा किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि जिला के किसी भी गांव में कोई अनहोनी या समस्या होती है तो संबंधित गांव का ग्राम सचिव व पटवारी तुरंत इसकी सूचना जिला प्रशासन को जरूर दें, ताकि गांव में हुई घटना या समस्या का समाधान समय पर किया जा सके। इस अवसर पर आईएएस राहुल मोदी, एसडीएम बहादुरगढ़, एसडीएम बादली रविंद्र कुमार, डीआरओ प्रमोद चहल, डीडीपीओ ललिता वर्मा, डीआईओ अमित बंसल, तहसीलदार बहादुरगढ नरेंद्र दलाल,तहसीलदार बेरी सृष्टि रानी,तहसीलदार बादली और मातनहेल शिखा रानी उपस्थित थे।