{"_id":"b0842ae11062a27e663c3cc94b732579","slug":"officer-must-spend-two-hours-in-adopted-villages-dhankhar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर पखवाड़े गोद लिए गांवों में दो घंटे जरूर दें अधिकारी ः धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर पखवाड़े गोद लिए गांवों में दो घंटे जरूर दें अधिकारी ः धनखड़
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर
Updated Thu, 18 Jun 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने बुधवार को लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हाल में अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें उन्होंने अधिकारियों द्वारा गोद लिए गए गांवों के बारे में जरूरी दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर पखवाड़े संबंधित अधिकारी अपने गांवों में जाकर कम से कम दो घंटे जरूर लगाएं। वहीं कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी अधिकारियों के साथ मीटिंग की।
विज्ञापन
बैठक में कृषि मंत्री ने कहा कि योग ऐसा विषय है, जिस पर पूरे देश को एकजुट होने की जरूरत है। विपक्ष को योग पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। योग के मामले में विपक्ष को भी सरकार का साथ देना चाहिए।
विज्ञापन
बात कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने बुधवार को जिले के अधिकारियों की बैठक लेने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। वहीं उन्होंने धान का समर्थन मूल्य 50 रुपये बढ़ाए जाने पर खुशी जताई और इसे सरकार का जनता हित का कदम बताया है।
कृषि मंत्री धनखड़ ने 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की। देश में योग केवल एक आसन या अभ्यास की प्रक्रिया नहीं बल्कि एक संस्कृति है।
योग के क्षेत्र में देश आदर्श बना है। यह देश के लिए गर्व की बात है कि दुनिया के आधे से अधिक देशों में 21 जून को एक साथ योग का प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा कि योग हमें जीवन दृष्टि देता है।
कृषि मंत्री ने लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हाल में आयोजित बैठक में कहा कि बादली विधानसभा क्षेत्र के लिए 29 जून को पीने के पानी और नहरी पानी को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों और ग्रामीणों की संयुक्त पंचायत होगी। बैठक की अध्यक्षता स्वयं कृषि मंत्री करेंगे।
शीघ्र ही ऐसा प्रयोग जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग विभागों की ओर से किया जाएगा। कृषि मंत्री ने विधानसभा स्तर पर होने वाली पंचायत के बारे में बताया कि यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम झज्जर जिले से शुरू होने जा रहा है।
कम से कम तीन घंटे रहेगी पंचायत की अवधि
लोगों की दिनचर्या से सीधे जुड़े विभाग जैसे बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा आदि की पंचायतों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का फीडबैक भी अधिकारियों को सीधे मिल सकेगा और जनता को भी अपनी बात रखने का एक स्तरीय मंच मिल सकेगा।
बादली विधानसभा क्षेत्र में पीने के पानी और नहरी पानी को लेकर दो पंचायतों का आयोजन एक ही दिन होगा। प्रत्येक पंचायत की अवधि कम से कम तीन घंटे रहेगी, ताकि हर क्षेत्र की समस्या और उसके समाधान पर काम हो सके।
विजन डॉक्यूमेंट झज्जर-2035 होगा तैयार
झज्जर जिले के विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने के विषय पर ओमप्रकाश धनखड़ ने अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि 2035 में हमारे जिले का स्वरूप क्या होगा, हमारे सामने क्या चुनौतियों होंगी और नागरिक सुविधाओं का विस्तार किस प्रकार होगा, इन विषयों को इस डॉक्यूमेंट में शामिल किया जाए।
विभागीय स्तर पर हर विभाग इसमें अपना योगदान करें। यह प्रपत्र दो चरणों में तैयार होगा। पहले चरण सभी विभागों के लिए और दूसरा प्रपत्र विभाग वाइज तैयार होगा।
उन्होंने कहा कि यह विजन डॉक्यूमेंट झज्जर जिले के विकास का प्रारूप होगा। उन्होंने कहा कि एनसीआर में दिल्ली से सटे झज्जर के विकास के लिए अन्य शहर जैसे गुड़गांव, फरीदाबाद और नोएडा आदि शहरों की स्थिति का भी आंकलन करते हुए प्रारूप तैयार होगा।
इस अवसर पर एडीसी पुष्पेंद्र सिंह चौहान, एसपी सुमित कुमार, एसडीएम झज्जर नरेश नरवाल, एसडीएम बहादुरगढ़ अमरदीप जैन, एसडीएम बेरी संजय राय, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण सचिव प्रदीप कौशिक, सीटीएम डॉ. एकता चोपड़ा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।