फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   of voters' hearings completed in SIR

Jhajjar-Bahadurgarh News: एसआईआर में 99 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं की सुनवाई पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
of voters' hearings completed in SIR
नारनौल। विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य को लेकर वीरवार को हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। बैठक में जिले में अब तक हुए कार्य की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक के बाद उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि एसआईआर का काम बेहद पारदर्शी तरीके से चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य साफ है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से न छूटे।
विज्ञापन


जिले में अब तक करीब 1.23 लाख नोटिस जारी किए गए, जो सभी संबंधित लोगों तक पहुंचा दिए गए हैं। इनमें से लगभग 1.22 लाख मामलों में सुनवाई हो चुकी है, यानी 99 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो गया है। शेष मामलों का निपटारा भी जल्द करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रक्रिया के दौरान फॉर्म 6, 7 और 8 के तहत जिले में 28 हजार से ज्यादा आवेदन मिले। इनमें से करीब 25 हजार आवेदनों का निस्तारण किया जा चुका है। दावे और आपत्तियों की सूची चारों निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों की ओर से हर सप्ताह राजनीतिक दलों के साथ साझा की जा रही है, जबकि दावों और आपत्तियों की सुपर-चेकिंग का काम पूरा हो चुका है।


मतदाता सूची की बात करें तो 31 जुलाई 2026 तक जारी प्रारूप सूची में जिले में कुल 6 लाख 85 हजार 653 मतदाता दर्ज हैं। जिले के सभी 772 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी तैनात हैं और उनकी निगरानी के लिए 80 सुपरवाइजर लगाए गए हैं।
उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष कार्य समय पर पूरा किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed