फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nursing home operator threatened to kill.

नर्सिंग होम संचालक को दी जान से मारने की धमकी

Wed, 19 Aug 2020 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Nursing home operator threatened to kill.
बहादुरगढ़। झज्जर रोड पर छोटूराम पार्क में स्थित एक नर्सिंग होम संचालक को एक युवक ने जान से मारने की धमकी दी है। थाना शहर पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में झज्जर रोड पर स्थित नर्सिंग होम के संचालक डॉ. मेहुल ने बताया है कि गत दिनों उनके नर्सिंग होम में नीलम पत्नी राहुल डिलीवरी कराने के लिए दाखिल हुई थी। अस्पताल में डिलीवरी के बाद मरीज का बिल 38 हजार रुपये बना था। जिस पर मरीज के परिजनों की ओर से उनसे डिस्काउंट कराया गया और उन्होंने 30 हजार रुपये मरीज से लिए। आरोप है कि मरीज की छुट्टी के अगले दिन रात को करीब 11 बजे डाबौदा गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ काला नर्सिंग होम में आया। नर्सिंग होम में मौजूद उनके पिता विद्यानंद को जान से मारने की धमकी देते हुए कहने लगा कि अगर बचना चाहते हो तो 20 हजार रुपये देने पड़ेंगे। वीरेंद्र, राहुल के साथ अस्पताल में आता-जाता रहा है। इसकी सूचना उनके पिता विद्यानंद ने डॉ. मेहुल को दी। डॉ. मेहुल ने अस्पताल में अपनी पत्नी का इलाज कराने पहुंचे राहुल को बताई। राहुल ने उन्हें भरोसा दिलाया कि भविष्य में दोबारा वह परेशान नहीं करेगा। इसके बाद 16 अगस्त को सुबह करीब साढ़े 11 बजे वीरेंद्र अस्पताल में दोबारा पहुंचा और उसने फिर से जान से मारने की धमकी दी। अब उन्होंने इसकी शिकायत थाना शहर पुलिस को दी है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना शहर पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed