फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nuna Majra defeated Bahadurgarh City and became champion

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ सिटी को हरा नूना माजरा बना चैंपियन

Sat, 16 Mar 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 16 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Nuna Majra defeated Bahadurgarh City and became champion
फुटबाल टीम के खिलाड़ियों का परिचय लेते एसोसिएशन के सचिव सुरेश जून।
बहादुरगढ़। गांव लोवा खुर्द में जिला फुटबाल एसोसिएशन द्वारा अंडर-14 प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला बहादुरगढ़ सिटी व नूना माजरा की टीमों के बीच हुआ। नूना माजरा की टीम ने 3-1 से यह मुकाबला जीत लिया। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ लोवा खुर्द के सरपंच विनोद कुमार द्वारा किया गया। जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव सुरेश जून ने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबला बहादुरगढ़ सिटी ने दुल्हेड़ा को 8-7 के अंतर से हराया। दूसरे मैच में नूना माजरा ने लोवा खुर्द को पेनल्टी में 5-4 के अंतर से पराजित किया। प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला नूना माजरा व बहादुरगढ सिटी क्लब के बीच हुआ। जिसमें नूना माजरा की टीम 3-1 से यह मुकाबला अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता सर्टिफाइड रेफरी द्वारा करवाई गई। जिसमें संदीप शर्मा बादली व संदीप खेड़ी जट्ट रहे। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि रोहित पराशर इंडिया कोच रहे। सचिव सुरेश जून, सूबे सिंह, जितेंद्र, विनय, मनीषा, कोच सुदर्शन ने उनका स्वागत किया। विजेता व उपविजेता को ड्रेस और ट्रॉफी देकर प्रोत्साहित किया गया। सचिव सुरेश जून ने बताया कि हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के निर्देशानुसार डीएफए झज्जर अंडर-20 (लड़कों) का ट्रायल 17 मार्च को 10 बजे गांव नूना माजरा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसमें 2005 से 2007 तक की उम्र के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र लेकर पहुंचे। इस ट्रायल में चुने गए खिलाड़ी ही 23 व 24 मार्च को गुरुग्राम में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed