फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Now we have to wait for winter and wait

Jhajjar-Bahadurgarh News: अभी सर्दी के लिए इंतजार करना होगा और इंतजार

Sun, 03 Nov 2024 04:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 03 Nov 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Now we have to wait for winter and wait
बहादुरगढ़। अभी ठंडक के लिए और इंतजार करना होगा। नवंबर का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन अभी गुलाबी ठंड का अहसास नहीं हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो नवंबर के दूसरे हफ्ते में गुलाबी ठंड का दौर शुरू होगा। 15 नवंबर के बाद मौसम विभाग ने कड़ी ठंड पड़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

अभी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 33 तो न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आमतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में सर्दियों की ठंड महसूस होती है। अभी पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू नहीं हुआ है। इसी वजह से मैदानी इलाकों में गुलाबी ठंड शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नवंबर की शुरुआत भी गर्म रही है। अक्तूबर भी सामान्य से काफी गर्म बीता। 4 नवंबर तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे कमी आएगी। सुबह व शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगेगी। नमी का स्तर 48 से 81 प्रतिशत तक रहा। रविवार को भी आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके बाद 4 नवंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 17 से 18 डिग्री रह सकता है। सुबह के समय हल्की धुुंध रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है। 5 से 7 नवंबर के बीच अधिकतम तापमान कम होकर 32 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री पर आ सकता है। 7 नवंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि इस हफ्ते के मध्यम से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। उन्होंने बताया कि अक्तूबर के मध्य से पहले दो बार पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार लोगों को ठंड के अहसास के लिए अभी थोड़ा और इंतजना करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed