{"_id":"658733c668f68cc2df093f96","slug":"now-nursing-staff-will-go-on-strike-for-two-hours-on-28th-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-6596-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अब 28 को दो घंटे की हड़ताल करेगा नर्सिंग स्टॉफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अब 28 को दो घंटे की हड़ताल करेगा नर्सिंग स्टॉफ
Sun, 24 Dec 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा सरकार व स्वास्थ्य विभाग की ओर से नर्सिंग एसोसिएशन व समस्त राज्य नर्सिंग एसोसिएशन की मांगों को अनदेखा करने की वजह से सभी नर्सिंग एसोसिएशन ने एक साथ मिलकर लड़ने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन अब 28 दिसंबर को 10 बजे से 12 बजे तक 2 घंटे तक काम नहीं करेगी। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं बाधित नहीं की जाएगी।
जिला प्रधान मंजू ने बताया कि 15 से 20 दिसंबर तक सभी नर्सिंग कैडर ने काले बिल्ले लगाकर रोष प्रकट किया, इसमें सभी नर्सिंग कैडर ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके बाद भी हरियाणा सरकार व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अभी तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अब एसोसिएशन ने 28 दिसंबर को दो घंटे काम नहीं करने का निर्णय लिया है। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी, क्योंकि वह आम जनता को परेशानी में नहीं डालना चाहते है। उन्होंने 7200 रुपये नर्सिंग अलाउंस तथा ग्रुप बी में शामिल करने की मांग को लेकर यह कदम उठाया है तथा इसके आगे की रणनीति 29 दिसंबर को नर्सिंग कैडर की मीटिंग के बाद तय की जाएगी। इस मौके पर उप प्रधान छोटा देवी, महासचिव सुदेश मालिक, कोषाध्यक्ष सुमन दहिया, प्रेस सचिव मंजू रोहिल्ला व ममता नर्सिंग उपस्थिति रहे।