फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Notices issued to 23 probationary doctors; eye patients were not examined by the disability board.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 23 प्रोबेशनल डॉक्टरों को नोटिस जारी, दिव्यांग बोर्ड में नहीं हुई आंखों के मरीजों की जांच

Thu, 11 Dec 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 11 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to 23 probationary doctors; eye patients were not examined by the disability board.
10jjrp16- महिला रोग विशेषज्ञ ओपीडी के बाहर लगी महिलाओं की भीड़। संवाद
झज्जर। सरकारी डॉक्टरों की अनिश्चित काल हड़ताल के बावजूद बुधवार को झज्जर के सिविल अस्पताल में ओपीडी जारी रही लेकिन मरीजों की संख्या कम रही। अब सभी प्रकार के ऑपरेशन बंद हो गए हैं। अब तक आंखों के ऑपरेशन हो रहे थे लेकिन बुधवार को आई सर्जन भी हड़ताल पर चली गईं जिस कारण ऑपरेशन नहीं हुए।
विज्ञापन

हड्डी व जनरल ऑपरेशन पहले ही बंद हैं। मरीजों को आगे की डेट दी जा रही हैं। बुधवार को ईएनटी डॉक्टर काम पर वापस लौट आए। इसके अलावा सिविल सर्जन कार्यालय की तरफ से 23 प्रोबेशनल डॉक्टरों को नोटिस जारी कर काम पर वापस आने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार जिले में 3,211 ओपीडी हुई है। इसके अलावा कुल 6 ऑपरेशन किए गए जिसमें बेरी और बहादुरगढ़ में एक-एक सिजेरियन और बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल में 4 आंखों के आंखों के ऑपरेशन और दो पोस्टमार्टम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को 201 में से 125 डॉक्टर हड़ताल पर रहे जबकि एसोसिएशन की प्रधान डॉ. आकृति हुड्डा ने कहा कि हमारे 95 प्रतिशत डॉक्टर पर हड़ताल हैं। प्रोबेशनल चिकित्सकों को नोटिस दिए गए हैं जो गलत है। विभाग केवल व्यक्तिगत रूप से कुछ करने पर नोटिस दे सकता है लेकिन यह सामूहिक हड़ताल है।

दिव्यांगों का बैठा बोर्ड, 7 सर्टिफिकेट हुए जारी
बुधवार को सरकारी अस्पताल में दिव्यांगों का बोर्ड बैठता है जिसमें आंखों, काम, हड्डी रोग विशेषज्ञ शामिल होते हैं। यह सभी दिव्यांगों के सर्टिफिकेट बनाने का काम करते हैं। हड़ताल के चलते बुधवार को बोर्ड देरी से बैठा। लगभग 12 बजे डॉक्टर पहुंचे लेकिन तब तक कई दिव्यांग वापस जा चुके थे।
बुधवार को कुल 7 सर्टिफिकेट जारी किए गए जिसमें 6 ओर्थो और एक ईएनटी का था।
वर्जन

वह बुधवार को अपना कार्ड रिन्युअल करवाने आए थे लेकिन बोर्ड में आंखों के डॉक्टर नहीं थे। जब ओपीडी में जांच के लिए गए तो वहां पर मशीन नहीं होने की बात कही गई। अब उसे अगले बुधवार को आने के लिए कहा गया है।
चंद्रपाल, निमाणा गांव


वर्जन
गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड की पर्ची नहीं काटी जा रही। वह दो दिन पहले भी आई थीं लेकिन डॉक्टर्स नहीं होने कि बात कहकर पर्ची नहीं दी। बुधवार को भी पर्ची नहीं काटी गई है।
आरती, सुरहेती

वर्जन
जिले में 3,211 ओपीडी हुई। झज्जर सरकारी अस्पताल में दिव्यांग बोर्ड में 7 सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं। कुछ को रोहतक रेफर किया गया है। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जा रही। प्राेबेशनल डॉक्टरों को नोटिस जारी कर काम पर वापस आने को कहा गया है।

डॉ. तीर्थ बागड़ी, कार्यकारी सिविल सर्जन

10jjrp16- महिला रोग विशेषज्ञ ओपीडी के बाहर लगी महिलाओं की भीड़। संवाद

10jjrp16- महिला रोग विशेषज्ञ ओपीडी के बाहर लगी महिलाओं की भीड़। संवाद

10jjrp16- महिला रोग विशेषज्ञ ओपीडी के बाहर लगी महिलाओं की भीड़। संवाद

10jjrp16- महिला रोग विशेषज्ञ ओपीडी के बाहर लगी महिलाओं की भीड़। संवाद

10jjrp16- महिला रोग विशेषज्ञ ओपीडी के बाहर लगी महिलाओं की भीड़। संवाद

10jjrp16- महिला रोग विशेषज्ञ ओपीडी के बाहर लगी महिलाओं की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed