फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Notice issued to private hospital, sought record till Tuesday afternoon

निजी अस्पताल को जारी किया नोटिस, मंगलवार दोपहर तक मांगा रिकॉर्ड

Mon, 04 Oct 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to private hospital, sought record till Tuesday afternoon
स्वास्थ्य विभाग ने युवक जौंधी गांव के युवक की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव मिलने पर जानकारी न देने के कारण निजी अस्पताल को नोटिस जारी कर दिया गया है। वहीं अस्पताल प्रबंधन से मंगलवार दोपहर तक युवक के इलाज के संबंध में पूरा रिकार्ड भी मांगा गया है। वहीं डेंगू पॉजिटिव मिले दो मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री पता करने के बाद एक रईया व एक डावला गांव का मरीज मिला है जबकि एक मरीज की हिस्ट्री का पता करने का प्रयास चल रहा है। जिले में चार मरीजों की डेंगू की पुष्टि विभाग की तरफ से कर दी गई है। वहीं पहले रैपिड कार्ड टेस्ट में पॉजिटिव मिले मरीजों के सैंपलों की एलाइजा जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि निजी अस्पतालों से मंगलवार को रैपिड कार्ड टेस्ट में तीन मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। इन मरीजों के सैंपलों की एलाइजा जांच के बाद पुष्टि की जाएगी कि ये मरीज पॉजिटिव हैं या नहीं।
विज्ञापन

इससे पहले विभाग की तरफ से कंफर्म किए गए दो मरीज बहादुरगढ़ के सेक्टर छह व नौ के हैं। बार-बार हो रही बारिश स्वास्थ्य विभाग की धड़कने बढ़ा रही है। क्योंकि मच्छर का लारवा पनपने के लिए जगह-जगह बारिश से जल भराव की स्थिति बनी हुई है। जिससे मच्छर पैदा होने की संभावनाएं और अधिक तेज होती जा रही हैं। जिले में डेंगू को लेकर यह पीक सीजन माना जा रहा है। इस बार स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पिछले करीब एक माह में 355 डेंगू आशंकित मरीजों के सैंपलों की जांच की गई है। इनमें से दो भी मरीज डेंगू से पीड़ित मिले हैं। दो मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं वे निजी प्रयोगशाला से रिपोर्ट हुए हैं। वहीं 13 सैंपलों की जांच की जानी बाकी है। जो लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं उनके गांवों में फोगिंग व सर्वे के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

निजी अस्पताल को नोटिस जारी कर दिया गया है। जबकि युवक के इलाज का रिकार्ड भी मांगा गया है। वहीं जिले में डेंगू के चार मरीजों की पुष्टि हो गई है। - डॉ सरिता गोरी, उप सिविल सर्जन व नोडल अधिकारी, मलेरिया, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed