{"_id":"6aecf06187f42ac024014173","slug":"not-gunpowder-but-firecrackers-made-from-soil-and-seeds-flowers-will-bloom-after-diwali-jhajjar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-128866-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बारूद नहीं, मिट्टी और बीजों से बनाए पटाखे, दिवाली के बाद खिलेंगे फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बारूद नहीं, मिट्टी और बीजों से बनाए पटाखे, दिवाली के बाद खिलेंगे फूल
विज्ञापन
फोटो-51: बच्चों के साथ शिक्षक मनीष चाहर व अन्य। स्रोत स्वयं
- फोटो : Archive
बहादुरगढ़। दिवाली पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए बहादुरगढ़ के गांव सांखोल निवासी भूगोल अध्यापक एवं पर्यावरणविद मनीष चाहर ने अनूठी पहल की है। उनकी प्रेरणा से सोनीपत के गांव नाहरा स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने मिट्टी, कागज और गत्ते से ऐसे पटाखे तैयार किए हैं। इन्हें जमीन में दबाने पर कुछ समय बाद फूल खिलेंगे।
इनमें बारूद की जगह मिट्टी और फूलों के बीजों का इस्तेमाल किया गया है। विद्यार्थियों ने पटाखों जैसी आकर्षक आकृतियां बनाकर उनमें फूलों के बीज डाले हैं। दिवाली के बाद इन्हें मिट्टी में दबाकर पानी दिया जाएगा। इसके बाद बीज अंकुरित होकर पौधों का रूप लेंगे और फूल खिलेंगे। इस पहल के माध्यम से बच्चों ने बिना धुआं और शोर फैलाए त्योहार मनाने का संदेश दिया।
विद्यालय के प्राचार्य भूप सिंह के मार्गदर्शन में भूगोल शिक्षक मनीष कुमार और शिक्षक संदीप ने इस गतिविधि का आयोजन करवाया। क्लीन एंड ग्रीन ट्रस्ट के डॉ. अनिल जैन, समाजसेवी राजकुमार अरोड़ा और पर्यावरणविद जयपाल सांगवान ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी।
विज्ञापन
पौधरोपण, जल संरक्षण के प्रति करते हैं जागरूक
मनीष चाहर गांव सांखोल की संघर्षशील जनकल्याण सेवा समिति से भी जुड़े हैं। वे पौधरोपण, जल संरक्षण और डेंगू-मलेरिया के प्रति जागरूकता जैसे कार्यों में सक्रिय हैं। उनका उद्देश्य बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण की व्यावहारिक सीख देना है।
फोटो-51: बच्चों के साथ शिक्षक मनीष चाहर व अन्य। स्रोत स्वयं
फोटो-52:गमलों में भरी मिट्टी में दबाते इको फ्रेंडली पटाखे। स्रोत स्वयं
फोटो-53: बच्चों की ओर से बनाए गए इको फ्रेंडली पटाखे। स्रोत स्वयं

फोटो-51: बच्चों के साथ शिक्षक मनीष चाहर व अन्य। स्रोत स्वयं- फोटो : Archive