फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   North India largest cattle fair being held in Beri of Jhajjar prices of horses on par with those of luxury car

हरियाणा: झज्जर के बेरी में उत्तर भारत का सबसे बड़ा पशु मेला लगा, लग्जरी कारों के बराबर हैं घोड़ों की कीमत

Sat, 17 Oct 2026 01:48 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 17 Oct 2026 01:48 PM IST
सार

बेरी का यह पशु मेला ब्रिटिश शासन काल से लग रहा है। स्थानीय निवासी माॅ. रमेश चंद्र के अनुसार, यह मेला सदियों पुराना है। जब ब्रिटिश शासन काल में भिवानी और बेरी नगर बसाए गए थे, तब कई मंडियां स्थापित की गईं, जिनमें से एक बेरी में भी थी।

विज्ञापन
North India largest cattle fair being held in Beri of Jhajjar prices of horses on par with those of luxury car
उत्तर भारत का सबसे बड़ा पशु मेला - फोटो : संवाद

विस्तार

राजस्थान के पुष्कर के बाद, बेरी में लगने वाला उत्तर भारत का सबसे बड़ा पशु मेला सजकर तैयार है। इस मेले में न केवल हजारों पशुओं की खरीद-बिक्री होती है, बल्कि यहां लग्जरी कारों की कीमतों के बराबर के घोड़े और घोड़ियां भी प्रदर्शन के लिए लाए जाते हैं।

विज्ञापन




विभिन्न राज्यों से पहुंचते हैं व्यापारी
यह मेला उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब जैसे राज्यों से व्यापारियों को आकर्षित करता है। हर साल हजारों पशुओं की बिक्री होती है, जिनकी कीमत हजारों रुपये से शुरू होकर लाखों रुपये तक पहुंच जाती है। अच्छी नस्ल के घोड़ों और घोड़ियों को उनके मालिक विशेष गाड़ियों में मेले में लाते हैं।
विज्ञापन


ब्रिटिश काल से चली आ रही परंपरा
बेरी का यह पशु मेला ब्रिटिश शासन काल से लग रहा है। स्थानीय निवासी माॅ. रमेश चंद्र के अनुसार, यह मेला सदियों पुराना है। जब ब्रिटिश शासन काल में भिवानी और बेरी नगर बसाए गए थे, तब कई मंडियां स्थापित की गईं, जिनमें से एक बेरी में भी थी। 1876 में जब बेरी पालिका का गठन हुआ, तब मेले से प्राप्त राजस्व से ही पालिका कर्मचारियों का वेतन दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
बेरी पशु मेले में आए पशु व्यापारियों के लिए प्रशासन ने एक विशेष एडवाइजरी जारी की है। व्यापारियों से अपील की गई है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की चीजें न लें। ऐसा इसलिए है क्योंकि कुछ ठग व्यापारी व्यापारियों से तालमेल बिठाकर खाने-पीने की चीजों में कुछ मिलाकर उन्हें खिला सकते हैं। बेरी थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed